- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- A 3 750 Km Awareness Campaign Against Child Marriage In Akola
अकोला में बाल विवाह के खिलाफ 3,750 किमी की जनजागरण यात्रा
Akola Social Awareness Drive:अकोला जिले में बाल विवाह के खिलाफ चलाए गए ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान ने एक महीने में 3,750 किमी की यात्रा की।

Akola News: बाल विवाह के खिलाफ चलाए गए बाल विवाह मुक्ति रथ ने एक महीने में 3,750 किमी की यात्रा कर 300 गांवों में जनजागृति की. यह अभियान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन में इंडियन सोशल वेलफेयर सोसायटी और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की मदद से 100 दिनों तक चलाया गया. देशभर में आयोजित इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत अकोला जिले के शहरों और गांवों में पहुंचकर नागरिकों को सहभागी बनाया गया. सोसायटी के संचालक अशोक बेलेकर ने बताया कि बाल विवाह केवल सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि यह बच्चों पर जबरन विवाह और यौन शोषण जैसा गंभीर अपराध है.
यह कानूनन दंडनीय है और बालिका के जीवन की संभावनाओं को नष्ट कर उसे कुपोषण, निरक्षरता और गरीबी के दुष्चक्र में धकेल देता है. इस अभियान में जगहजगह बाल विवाह निर्मूलन के लिए कानून, संरक्षण और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई. शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक नेताओं को भी इसमें शामिल किया गया.
विवाह समारोहों में सेवा देने वाले आचारी, सजावटकार, मंगल कार्यालय संचालक और वाजंत्री समूहों से संपर्क कर उनसे बाल विवाह में सेवा न देने की अपील की गई. सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह मुहिम एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है. बाल विवाह के खिलाफ समाज में जागरूकता बढ़ाने और इसे समाप्त करने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है. कैप्शन अकोला. मुक्ति रथ का शुभारंभ करते हुएअधिकारी. फोटो फाइल नेम 10 अरुण फोटो 63
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
A 3 750 km awareness campaign against child marriage in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PM59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!
May 20, 2026 | 10:49 PMजबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
May 20, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














