- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Politics Congress Weakens On Dharavi Redevelopment Delhi Noting Begins
धारावी पर कमजोर पड़ी कांग्रेस, दिल्ली आलाकमान नाराज, दुश्मनों से हाथ मिलाने वालों पर गिरेगी गाज
- Written By: सोनाली चावरे
Congress Protest: धारावी रीडेवलपमेंट को लेकर कांग्रेस का विरोध अब धीमा पड़ गया है। पार्टी के अंदर से आरोप हैं कि कुछ नेता दुश्मनों से मिले हुए हैं, दिल्ली में आलाकमान ने पूरी रिपोर्ट मंगाई है।

राहुल गांधी धारावी प्रोजेक्ट विरोध प्रदर्शन (pic credit; social media)
Dharavi Redevelopment Project: एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी के पुनर्विकास को लेकर शुरू हुई कांग्रेस की लड़ाई अब भीतर से कमजोर पड़ती दिख रही है। पार्टी के भीतर असंतोष है और आलाकमान तक शिकायत पहुंच चुकी है कि कुछ नेता दुश्मनों से हाथ मिलाकर आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं। दिल्ली में इस पूरे मामले पर नोटिंग शुरू हो गई है और सूत्रों के मुताबिक वक्त आने पर संबंधित नेताओं पर संगठनात्मक कार्रवाई तय है।
धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को अडानी समूह को दिए जाने के बाद कांग्रेस, शिवसेना (ठाकरे गुट) और कई अन्य संगठनों ने इसका विरोध शुरू किया था। कांग्रेस ने इसे “एशिया का सबसे बड़ा घोटाला” बताया था और दावा किया था कि इस प्रोजेक्ट के चलते 6 से 7 लाख लोगों को मुंबई से बेदखल किया जाएगा। विरोध की लहर कुछ महीनों तक जोरों पर रही, लेकिन अब उसी में सन्नाटा छा गया है।
राहुल गांधी की यात्रा से मिली थी ताकत, अब धीमी पड़ गई रफ्तार
विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने धारावी पहुंचकर मजदूरों और झुग्गीवासियों से मुलाकात की थी। उस वक्त उन्होंने भाजपा और अडानी समूह पर सीधा हमला बोला था। राहुल ने आरोप लगाया था कि “सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है, जनता के लिए नहीं।” लेकिन अब पार्टी के अंदर के ही कुछ नेताओं पर यह आरोप है कि उन्होंने संघर्ष से मुंह मोड़ लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
दिल्ली में हो रही है पूरी निगरानी
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में धारावी से जुड़े नेताओं की गतिविधियों की रोज नोटिंग की जा रही है। किसने बैठक अटेंड की, किसने मीडिया में आवाज उठाई और किसने चुप्पी साध ली। हर बात की रिपोर्ट तैयार हो रही है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “पार्टी में अब सर्जिकल एक्शन की जरूरत है। जो आंदोलन कमजोर कर रहे हैं, उन पर गाज गिरनी ही चाहिए।”
आंदोलन ठंडा, धारावी फिर इंतजार में
स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं का कहना है कि आंदोलन की रफ्तार धीमी पड़ने से धारावी के लोगों में नाराजगी है। “पहले रोज धरना, विरोध मार्च और प्रेस कॉन्फ्रेंस होती थी, अब सब बंद हो गया है।” कांग्रेस के अंदर धारावी अब सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि संगठन की परीक्षा बन चुका है। सवाल यह है, क्या पार्टी अपने ही अंदर की दरारों को भर पाएगी, या धारावी की लड़ाई सिर्फ नारों तक सिमटकर रह जाएगी?
Maharashtra politics congress weakens on dharavi redevelopment delhi noting begins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













