सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू, महाराष्ट्र में किशोरियों को गार्डसिल-4 वैक्सीन
International Womens Day पर महाराष्ट्र सरकार ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। 14 से 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र HPV वैक्सीनेशन ड्राइव (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra HPV Vaccination Drive: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के मार्गदर्शन में मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में रविवार को दोपहर 3 बजे आयोजित एक भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की जाएगी। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर और राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर भी उपस्थित रहेंगी।
गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए राज्यव्यापी राष्ट्रीय एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी, लेकिन 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को ‘गार्डसिल-4’ वैक्सीन का एक मुफ्त डोज दिया जाएगा। राज्य की कुल 9 लाख 84 हजार 414 बालिकाएं इस अभियान से लाभान्वित होंगी। यह टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क और अभिभावकों की सहमति से स्वैच्छिक रूप से किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली योद्धाओं का सम्मान
इस अवसर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला डॉक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला सर्जन, नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, कैंसर रोकथाम और जन जागरूकता अभियानों में अनमोल योगदान देने वालों का भी विशेष रूप से गौरव किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने विश्वास जताया कि रमहिलाओं के सपनों को बल दें, उज्जवल भविष्य गढेर के संदेश के साथ ये पहल महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जन जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित होगा।
भारत में सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर
भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है। हर वर्ष लगभग 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु होती है। एचपीवी प्रकार 16 और 18 से सुरक्षा देने वाली यह वैक्सीन अत्यंत प्रभावी मानी जाती है।
ये भी पढ़ें :- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज, मुंबई-पुणे से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट और ट्रेन टिकट महंगे
इसलिए लगातार तीन महीने विशेष मिशन के रूप में यह अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण व जिला अस्पताल, नगर निगम अस्पताल और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा टीकाकरण होगा। सभी लाभार्थियों का पंजीकरण केंद्र सरकार के यू-डब्ल्यूआईएन डिजिटल पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
