सर्वाइकल कैंसर मुक्त पुणे: 9 से 13 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन देने वाला देश का पहला शहर बना PMC

Pune News; पीएमसी ने 'सर्वाइकल कैंसर मुक्त पुणे' अभियान शुरू किया। 9-13 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त एचपीवी टीका देने वाली पहली मनपा बनी। जीविका फाउंडेशन और सीएसआर के सहयोग से मिली बड़ी सफलता।
PMC launches 'Cervical Cancer Free Pune' campaign, providing free HPV vaccines to girls aged 9-13. Pune becomes India's first civic body to initiate this large-scale drive.
Cervical Cancer Free Pune (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Municipal Corporation: पुणे में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। शहर की आने वाली पीढ़ी को कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 'सर्वाइकल कैंसर मुक्त पुणे' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया है।

इस विशेष अभियान के तहत पुणे की 9 से 13 वर्ष की बालिकाओं को 'ह्यूमन पैपिलोमा वायरस' (एचपीवी) का सुरक्षा कवच यानी वैक्सीन की खुराक पूरी तरह से मुफ्त दी जाएगी। इस स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू करने वाली पुणे अब देश की पहली महानगर पालिका बन गई है।

प्रधानमंत्री के विजन को मिली गति

इस अभियान की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐतिहासिक निर्णय पर टिकी है, जिसमें उन्होंने 28 फरवरी को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन को शामिल करने की घोषणा की थी। इसी विजन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए पीएमसी और 'जीविका फाउंडेशन' ने हाथ मिलाया है। एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से सीएसआर (सीएसआर) फंड के सहयोग से यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी बाजार में कीमत काफी अधिक है।

समारोह में उपमहापौर सहित हस्तियों की उपस्थिति

सोमवार को सिंहगढ़ रोड, वडगांव बुद्रुक स्थित 'शरदचंद्रजी पवार एकेडमी ऑफ ई-लर्निंग' में आयोजित एक समारोह में इस अभियान का विधिवत उ‌द्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा नागपुरे थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त (सामान्य) पवनीत कौर उपस्थित रहीं।

मंच पर उप महापौर परशुराम वाडेकर, राकांपा (शरद पवार गुट) के सदन नेता सोपान चव्हाण, पुणे शहर सुधार समिति की अध्यक्षा स्मिता वस्ते, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा अल्पना वर्षे, पल्लवी जावले और शिक्षा समिति के अध्यक्ष अरुण राजवाड़े सहित पार्षदों की उपस्थिति रहीं। महापौर ने बजाज फिनसर्व, ब्रिज नेक्स्ट, कम्पो कॉम्प, कैरेटलेन, आइसर्टिस, रोटरी क्लब सहित अन्य दानदाताओं को सम्मानित किया।

जीविका फाउंडेशन जिग्नेश पटेल

उनकी संस्था अब तक लगभग 50 हजार छात्राओं का टीकाकरण कर चुकी है। अतिरिक्त आयुक्त पवनीत कौर ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 'सर्वाइवेक (CERVIVAC)' वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और आपात स्थिति के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

बेटियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी

नागपुरे महापौर मंजूषा ने बताया की आज का दिन पुणे के इतिहास में दर्ज होगा। पीएमसी देश की पहली ऐसी संस्था बनी है जिसने स्थानीय स्तर पर इतना बड़ा स्वास्थ्य अभियान छेड़ा है। हम अपनी बेटियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवन देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com