टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज, मुंबई-पुणे से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट और ट्रेन टिकट महंगे

ICC T20 World Cup 2026 के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह यात्रा बाजार में दिखने लगा है। मुंबई और पुणे से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स और ट्रेनों की मांग बढ़ने से टिकटों के दाम तेजी से बढ़े।
air-india-express-
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट
Published on
Updated on

Mumbai To Ahmedabad Flight Fare Surge: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह अब यात्रा बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

जैसे ही सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की, वैसे ही मुंबई और पुणे से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसका असर सीधे हवाई किरायों और ट्रेन टिकटों पर पड़ा है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच उड़ानों के किराए में अचानक उछाल देखने को मिला है।

आमतौर पर 3,000 रुपये से शुरू होने वाले टिकट, फाइनल के दिन 7,349 रुपये से 8,371 रुपये तक पहुंच गए हैं। यानी कई फ्लाइट्स में किराया लगभग दोगुना हो गया है। कुछ प्रीमियम सीटों की कीमत इससे भी ज्यादा है। उदाहरण के तौर पर एयर इंडिया की एक प्रीमियम इकोनॉमी सीट का किराया करीब 21,884 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि उड़ान का समय महज डेढ़ घंटे है।

प्रीमियम इकोनॉमी सीट का बढ़ा किराया

बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस ने अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा भी की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने मैच के दिन विशेष उड़ाने चलाने का फैसला किया है, ताकि बड़ी संख्या में फैस अहमदाबाद पहुंच सकें, एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि टिकटों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है।

रेलवे भी इस क्रिकेट क्रेज से अछूता नहीं है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया की मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच दो विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों में एसी कोच के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षक विस्टाडोम कोच भी लगाए जाएंगे। इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग 6 और 7 मार्च से पीआरएस काउंटर पर शुरू है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com