Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में बंद होंगे ‘कबूतर खाने’, महाराष्ट्र सरकार ने नगर निकाय को दिया आदेश

कबूतर खानों को तुरंत बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीएमसी को निर्देश जारी किए जाएंगे। कबूतरों को दाना डालने के बाद उत्पन्न होने वाले खतरों के बारे में जागरुकता फैलाने की जरूरत है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 04, 2025 | 03:23 PM

मुंबई में बंद होंगे ‘कबूतर खाने' (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने कबूतरों की बीट के कारण स्वास्थ्य को होने वाले खतरे का हवाला देते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका को मुंबई में ‘कबूतर खानों’ (दाना डालने की जगह) को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद में बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाते हुए शिवसेना नेता एवं मनोनीत विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मनीषा कायंदे ने कहा कि ये ‘कबूतर खाने’ आस-पास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा करते हैं क्योंकि उनकी बीट और पंख सांस संबंधी बीमारियों को उत्पन्न होते हैं।

सांस संबंधी बीमारियों का धोखा

विधान परिषद की एक अन्य मनोनीत सदस्य और भाजपा नेता चित्रा वाघ ने अपना निजी अनुभव कथन करते हुए कहा कि कबूतरों की बीट से होने वाली सांस संबंधी बीमारियों के कारण उन्होंने अपनी एक नजदीकी रिश्तेदार को खो दिया। शहरी विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से जवाब देते हुए मंत्री उदय सामंत ने कहा कि शहर में 51 ‘कबूतर खाने’ हैं।

छत्रपती संभाजीनगर की ‘सोनम’ का भयानक कारनामा, मामा से अनैतिक संबंध, पति की हत्या

‘कबूतर खानों’ के खिलाफ (जागरुकता) अभियान

मंत्री उदय सामंत ने कहा, ‘‘नगर निकाय को एक महीने के भीतर ‘कबूतर खानों’ के खिलाफ (जागरुकता) अभियान शुरू करने के लिए कहा जाएगा। ‘कबूतर खानों’ को तुरंत बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीएमसी को निर्देश जारी किए जाएंगे।” सामंत ने कहा कि कबूतरों को दाना डालने के बाद उत्पन्न होने वाले खतरों के बारे में जागरुकता फैलाने की जरूरत है।

अनधिकृत ‘कबूतर खाने’ बंद

मंत्री उदय सामंत ने कहा कि दादर का मशहूर ‘कबूतर खाना’ 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन लोगों द्वारा पक्षियों को दाना डालने के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया। एक और सवाल के लिखित जवाब में शिंदे ने कहा कि सांताक्रूज पूर्व और दौलत नगर तथा सांताक्रूज पश्चिम में अनधिकृत ‘कबूतर खाने’ बंद कर दिए गए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra government orders mumbai civic body to immediately shut down pigeon eaters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2025 | 12:25 PM

Topics:  

  • Maharashtra Government
  • Mumbai News
  • Uday Samant

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra News: 32 सीटों पर सीधी टक्कर, भाजपा-शिंदे बनाम उबाठा-मनसे

2

Mumbai में निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन तैयार, 1.03 करोड़ मतदाताओं के लिए 10,231 मतदान केंद्र

3

Western Railway: 1 जनवरी 2026 से बदला रेल शेड्यूल, यात्रियों का रोज़ 157 मिनट बचेगा

4

Mumbai: एनआईए के लिए 2025 रहा स्वर्णिम वर्ष, 92% से ज्यादा दोषसिद्धि दर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.