-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Illegal Relationship With Maternal Uncle In Chhatrapati Sambhajinagar Husband Murdered
छत्रपति संभाजीनगर की ‘सोनम’ का भयानक कारनामा, मामा से अनैतिक संबंध, पति की हत्या
- Written By: आंचल लोखंडे
छत्रपति संभाजीनगर से एक विवाहित महिला द्वारा महज 45 दिनों में अपने पति की हत्या करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिला के अपने मामा के साथ अनैतिक संबंध थे।

शादी के 45 दिन बाद ही पति की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: प्रेम का एक अर्थ त्याग भी होता है। लेकिन आज की पीढी को शायद यह पता ही नहीं। प्रेम का अनुचित अर्थ निकालने वाली पीढी अपराध को जन्म दे रही है। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने सभी हो हिला कर रख दिया लेकिन बावजुद इसके सबक न लेते हुए इसके विपरित इस घटना से कुछ लोग सिख लेकर ऐसी ही घटना को अंजाम देती दिखाई दे रही है जो काफी भयावह है। छत्रपति संभाजीनगर में एक और ‘सोनम’ की काली करतुत सामने आई है।
छत्रपति संभाजीनगर से एक विवाहित महिला द्वारा महज 45 दिनों में अपने पति की हत्या करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिला के अपने मामा के साथ अनैतिक संबंध थे और चूंकि उसका पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने उसे मारने की साजिश रची, पुलिस जांच में पता चला है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामा के साथ अनैतिक संबंध
मृतक प्रियांशु उर्फ छोटू की शादी गुंजा सिंह से हुई थी। लेकिन गुंजा का अपने मामा जीवन सिंह से अनैतिक संबंध था। शादी के बाद भी यह संबंध जारी रहा और प्रियांशु उनके बीच दखल देने लगा। इसलिए गुंजा और जीवन ने मिलकर इसे खत्म करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
आयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन
कॉन्ट्रैक्ट किलर के माध्यम से हत्या
पुलिस जांच के अनुसार जीवन सिंह ने सुपारी लेने वाले अपराधियों से संपर्क किया था। 24 जून की रात को गांव से दोपहिया वाहन पर लौट रहे प्रियांशु पर हमला किया गया। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और खुफिया जानकारी के आधार पर वारदात की जांच की और गुंजा सिंह, जयशंकर और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया।
मौत के बाद भी असुविधा का दंश, बारिश में घंटों भीगता रहा शव; कोल्हापुर का मामला
साजिश में गुंजा की सक्रिय भागीदारी
पूछताछ के दौरान गुंजा ने अपना अपराध कबूल कर लिया। वह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन पिता के दबाव में आकर उसने शादी के लिए हामी भर दी। उसने बताया कि चूंकि उसका पति उसके लिए बाधा बन रहा था, इसलिए उसने और उसके मामा ने उसे मारने का फैसला किया।
एसआईटी गठित, फरार आरोपियों की तलाश शुरू
हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने पत्रकारों को अपराध की विस्तृत जानकारी दी।
रिश्तो को कलंकित करती घटना
यह घटना महज दोहरे पारिवारिक रिश्ते की उलझी कहानी नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित हत्या की कलंकित कहानी है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Illegal relationship with maternal uncle in chhatrapati sambhajinagar husband murdered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













