पश्चिम रेलवे पर पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 माह में किया निर्माण, जीएम ने किया उद्घाटन
Western Railway: वेस्टर्न रेलवे ने गंगाधारा में पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू किया, जिसका उद्घाटन प्रदीप कुमार ने किया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Western Railway Gati Shakti Cargo Terminal] (सोर्सः सोशल मीडिया)
Western Railway Gati Shakti Cargo Terminal: मुंबई, पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल मंडल के अंतर्गत गंगाधरा में रेलवे भूमि पर अपने पहले ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) का शुभारंभ कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को इस टर्मिनल का उद्घाटन पश्चिम रेलवे के जीएम प्रदीप कुमार ने किया।
उन्होंने पहली कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर परिचालन का शुभारंभ भी किया। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, इस टर्मिनल का विकास मेसर्स प्रिस्टीन कनेरिया लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। इसे मात्र 8 महीनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है, जो भारतीय रेल पर अब तक का सबसे तेजी से निर्मित गति शक्ति कार्गो टर्मिनल है।
44,000 वर्ग मीटर में फैला
यह अत्याधुनिक टर्मिनल लगभग 44,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला पूर्णतः रेलवे भूमि पर विकसित किया गया है। सूरत के औद्योगिक क्षेत्र की बढ़ती लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है। यह टर्मिनल स्टील, वस्त्र, सीमेंट, फ्लाई ऐश, रसायन तथा उर्वरक सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के प्रबंधन में सक्षम होगा, जिससे माल लदान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
ये भी पढ़े: अवतार पूजा से शुद्धिकरण तक डिकोड हुई अशोक खरात के पाखंड की कोड लैंग्वेज, झूमर की लाइट का कोड वर्ड
सूरत के औद्योगिक लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बढ़ावा
इस टर्मिनल के शुरू होने से पश्चिम रेलवे के माल परिवहन क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सड़क से रेल की ओर निर्बाध परिवहन को प्रोत्साहित करते हुए यह टर्मिनल सड़क यातायात में कमी लाएगा, कार्बन उत्सर्जन घटाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा। मालगाड़ियों के तेज आवागमन और त्वरित टर्नअराउंड से परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, जिससे माल एवं यात्री दोनों सेवाओं के लिए एक सुदृढ़ और उच्च गति वाले रेल नेटवर्क के विकास को बल मिलेगा।
