-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Cabinet Approves Historic 36585 Crore Farmers Loan Waiver And Infrastructure Funds
फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान, किसान कर्जमाफी से सड़कों के कायापलट तक, कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
- Written By: अनिल सिंह
Devendra Fadnavis Cabinet 3 Big Decisions: देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट ने किसानों के 36,585 करोड़ रुपये के कर्जमाफी प्रस्ताव और ग्रामीण विकास के लिए बड़े ऋणों को दी मंजूरी।

महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों के 36,585 करोड़ रुपये के कर्जमाफी प्रस्ताव को मिली हरी झंडी (फोटो क्रेडिट-X)
Maharashtra Cabinet Approves Farmers Loan Waiver 36585 Crore: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और आगामी चुनावों की दहलीज पर आयोजित हुई आज की कैबिनेट बैठक को बेहद ऐतिहासिक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पूर्व में बजट सत्र के दौरान किए गए वादे को अमलीजामा पहनाते हुए सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ऋण माफी योजना’ के प्रारूप को अपनी अंतिम स्वीकृति दे दी है। बजट सत्र के बाद इस योजना के वित्तीय और व्यावहारिक पहलुओं की जांच के लिए एक विशेष उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, आज इसे कैबिनेट के पटल पर मंजूरी के लिए रखा गया था।
इस महा-कर्जमाफी के साथ-साथ राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के बुनियादी विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए दो अन्य बेहद महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णयों पर भी अपनी मुहर लगाई है। सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कनेक्टिविटी सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से बड़ा कर्ज लेने का रास्ता साफ कर दिया है।
ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प के लिए AIIB से मिलेगा 500 मिलियन डॉलर का ऋण
कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए ‘मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखाई गई। इस चरण के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सड़क निर्माण और सुधार कार्यों को पूरा करने के लिए ‘एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक’ और राज्य सरकार के संयुक्त कोष से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,229 करोड़ रुपये) के ऋण प्रस्ताव को तकनीकी मंजूरी दे दी गई है। इससे राज्य के ग्रामीण अंचलों में बारहमासी पक्की सड़कों का संजाल मजबूत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट
वर्धा में 11वीं प्रवेश के दो चरण पूरे, 7,556 छात्रों का दाखिला तय, 15,744 सीटें खाली
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आंदोलनों से जुड़े 44 मुकदमे वापस लेने की सिफारिश
पुणे रेलवे स्टेशन का 473 करोड़ से होगा कायाकल्प, मिलेंगे 6 नए प्लेटफॉर्म और दो नई ट्रेनों की सौगात
ये भी पढ़ें- अमृता फडणवीस ने चलाई रिक्शा, सीएम की पत्नी ने मुंबईकरों को दिया खास संदेश
राज्य राजमार्गों के सुधार के लिए 8,700 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता
सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से लिए गए एक अन्य निर्णय में, महाराष्ट्र राज्य सड़क सुधार परियोजना को गति देने के लिए एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB) और न्यू डेवलपमेंट बैंक से संयुक्त वित्तीय सहायता प्राप्त करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय बैंकों के सहयोग से राज्य सरकार को कुल 8,700 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय मदद हासिल होगी। इस भारी-भरकम राशि का इस्तेमाल राज्य के प्रमुख जिला मार्गों और राज्य राजमार्गों को अपग्रेड करने के लिए किया जाएगा।
मुंबई क्लस्टर यूनिवर्सिटी में शामिल होंगे 5 नामचीन कॉलेज
शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कैबिनेट ने हैदराबाद (सिंध) राष्ट्रीय महाविद्यालय विश्वविद्यालय, मुंबई के अंतर्गत छह प्रमुख कॉलेजों को शामिल करने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय के बाद अब प्रिंसिपल के. एम. कुंदननी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, किशनचंद चेल्लाराम लॉ कॉलेज (KC Law), श्रीमती मिथिबाई मोतीराम कुंदननी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, ऋषि दयाराम और सेठ हसराम राष्ट्रीय एवं सेठ वसीयमुल असोमुल्ला विज्ञान महाविद्यालय और थाडोमल शाहानी इंजीनियरिंग कॉलेज आधिकारिक तौर पर इस यूनिवर्सिटी समूह का हिस्सा बनकर काम करेंगे।
Maharashtra cabinet approves historic 36585 crore farmers loan waiver and infrastructure funds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26/11 हमलों पर बनी Bharat Bhhagya Viddhaata दर्शकों का नहीं खींच पाई ध्यान, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
Jun 18, 2026 | 10:42 AMमहिंद्रा फाइनेंस के ऑफिस में आत्मदाह करने वाले युवक ने तोड़ा दम, बचाने में झुलसे मैनेजर को किया गया एयरलिफ्ट
Jun 18, 2026 | 10:35 AMChamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
Jun 18, 2026 | 10:35 AMसोशल मीडिया से छुटकारा, लॉन्च हुआ ऐसा Flip Phone, जो Android Apps भी चलाएगा और ध्यान भी नहीं भटकाएगा
Jun 18, 2026 | 10:33 AMShare Market Today: बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, भारी गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी की रेड ओपनिंग
Jun 18, 2026 | 10:20 AMमुरैना में कांग्रेस पर बरसे BJYM प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर, कहा- मुद्दाविहीन राजनीति कर रहा है विपक्ष
Jun 18, 2026 | 10:10 AMट्रंप का नया सस्पेंस! न्यूक्लियर, पीस डील या सिर्फ MoU? अमेरिकी राष्ट्रपति की बात से दुनिया में बढ़ा कन्फ्यूजन
Jun 18, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














