जबलपुर: मंडी में बिकने जा रहा था PDS का राशन, जागरूक नागरिक की सूझबूझ से पकड़ा गया

Jabalpur PDS Ration Scam: जबलपुर में PDS राशन की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, मिनी ट्रक से 56 बोरी सरकारी अनाज जब्त, मंडी में बेचने की थी तैयारी, सूचना पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन।
The timely intervention of a vigilant local resident helped authorities identify the suspected illegal transportation and sale of PDS ration in Jabalpur
जबलपुर पीडीएस राशन स्कैम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Jabalpur PDS Ration Big Scam Exposed: जबलपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के राशन की कालाबाज़ारी पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेलबाग क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक मिनी ट्रक से 56 बोरी राशन का अनाज जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि जब्त किया गया अनाज पीडीएस का है, जिसे खुले बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक बरेला क्षेत्र से अनाज लेकर विजय नगर स्थित कृषि उपज मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रंजीत यादव नामक एक जागरूक नागरिक की नजर मिनी ट्रक में रखी बोरियों पर पड़ी जिनमें पीडीएस की सील लगी हुई थी, जिसके बाद उसने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी।

खाद्य विभाग ने तुरंत लिया एक्शन

खाद्य विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन लेते हुए बेलबाग इलाके में वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में राशन की बोरियां मिलीं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक तौफीक अहमद से खाद्य विभाग की टीम ने पूछताछ की। अधिकारियों ने अनाज के दस्तावेज और परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह अनाज सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है, जिसे नियमों के विपरीत बाजार में बेचने की तैयारी थी।

मिनी ट्रक में मिली 56 बोरियां

खाद्य विभाग ने जब्त की गई 56 बोरियां एपीडब्ल्यूएलसी के सुपुर्द कर दी हैं, जबकि मिनी ट्रक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बेलबाग पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बहरहाल अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह पता लगाया जाएगा कि इस कालाबाजारी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और पीडीएस का अनाज किस स्तर से खुले बाजार तक पहुंचाया जा रहा था। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/Wsq2HAE3Wsg?si=CwdPefTJv3sdb07U

Navbharat Live
navbharatlive.com