-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Transport Ministry Practical Marathi Training Auto Taxi Drivers Guidebook
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Pratap Sarnaik: महाराष्ट्र सरकार ने रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए ‘प्रैक्टिकल मराठी’ सीखने की पहल शुरू की है, जिसके लिए गाइड बुक जारी की गई है और 15 अगस्त तक सीखने की मोहलत भी दी गई है।

Pratap Sarnaik (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Marathi Drivers Maharashtra: मुंबई एमएमआर सहित पूरे राज्य में परप्रांतीय रिक्शा टैक्सी चालकों को व्यवहारिक मराठी भाषा सिखाने की शुरुआत स्वयं सरकार ने शुरू की है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की पहल पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने अमराठी ड्राइवरों को ‘प्रैक्टिकल मराठी’ सिखाने के लिए एक मार्गदर्शक पुस्तिका भी तैयार की है। इस पहल के तहत तैयार की गई छोटी गाइड बुक को मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम सुनेत्राताई पवार ने कैबिनेट की बैठक में जारी किया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘प्रैक्टिकल मराठी’ के ज़रिए ड्राइवरों और यात्रियों के बीच बातचीत ज़्यादा असरदार होगी और सर्विस में क्वालिटी में सुधार आएगा।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि यह बुकलेट खास तौर पर रिक्शा, टैक्सी के ड्राइवरों के साथ-साथ ओला और उबर जैसी पैसेंजर सर्विस के ड्राइवरों के लिए काम आएगी। इसमें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाले आसान और ज़रूरी मराठी वाक्य शामिल हैं। इस पहल के पीछे मुख्य मकसद पैसेंजर से बात करते समय भाषा की दिक्कतों से बचना और सर्विस को और आसान बनाना है।
प्रेक्टिकल मराठी का ज्ञान आवश्यक
सरनाईक ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में सर्विस देते समय लोकल भाषा का ज्ञान बहुत ज़रूरी है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की इस पहल का स्वागत किया जा रहा है। भविष्य में पूरे राज्य में ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी अपील की गई कि वे पहल करें और मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए इस कैंपेन को सफल बनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
टाटा पावर की 6,675 करोड़ परियोजना ओडिशा जाने पर रोहित पवार का सवाल, बोले महाराष्ट्र ने गंवाया बड़ा अवसर
शिंदे-ठाकरे को अदालत ने किया तलब, कल्याण कोर्ट में पेश होंगे दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह
महाराष्ट्र सरकार सख्त: बिना अनुमति अनुपस्थित कर्मचारियों को पहले चेतावनी, फिर निलंबन
एकनाथ शिंदे गुट के 4 मंत्रियों की छुट्टी तय? महाराष्ट्र सरकार में होंगे बड़े फेरबदल, बैठक के बाद मचा हड़कंप
🗓️ २९ एप्रिल २०२६ | 📍मंत्रालय अमराठी चालकांना ‘व्यवहारिक मराठी’ शिकविण्यासाठी परिवहन विभागाचा पुढाकार राज्यातील प्रवासी सेवा अधिक सुसंवादी व प्रभावी करण्याच्या दृष्टीने परिवहन विभागाने अमराठी चालकांना ‘व्यवहारिक मराठी’ शिकविण्याचा महत्त्वपूर्ण उपक्रम हाती घेतला आहे. या… pic.twitter.com/OVVdeRmPOm — Pratap Baburao Sarnaik (@PratapSarnaik) April 29, 2026
रिक्शा टैक्सी चालकों को राहत
मुंबई एमएमआर सहित राज्य भर में रिक्शा-टैक्सी-कैब चलाने वाले परप्रांतियों के लिए राहत की खबर है कि व्यवहारिक मराठी भाषा ज्ञान की अनिवार्यता को लेकर सरकार ने 15 अगस्त तक उन्हें सीखने का समय दिया दिया है। इसके पहले बड़ी संख्या में परप्रांतिय रिक्शा टैक्सी चालकों को डर था कि 1 मई से उनका लायसेंस परमिट छिन न जाए। शिवसेना के संगठक शशि यादव ने कहा कि परिवहन मंत्री की पहल स्वागत योग्य है।
ये भी पढ़े: नागपुर-वाराणसी सीधी ट्रेन की मांग तेज, 35 हजार लोगों की अपील; महिलाओं की परेशानी को लेकर रेल मंत्री से गुहार
उन्होंने पहले ही कहा था कि सरकार किसी की रोजी रोटी नहीं छीनेगी। शशि यादव ने कहा कि रिक्शा टैक्सी चालकों को व्यवहारिक मराठी भाषा सीखने के लिए थोड़ा ज्यादा वक्त मिलना चाहिए। सभी अमराठी को व्यवहारिक मराठी सीखाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उसके लिए परिवहन विभाग पर सकारात्मक पहल कर रहा है। इसकी हमें खुशी है।
Maharashtra transport ministry practical marathi training auto taxi drivers guidebook
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापान में भूकंप से तबाही का मंजर, अब तक 30 की मौत… मलबे में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू जारी
Jul 30, 2026 | 01:21 PMमुरैना: बाइक टकराने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, मैरिज गार्डन में युवक को बंधक बनाकर की मारपीट
Jul 30, 2026 | 01:12 PMपहले मारपीट, फिर बदसलूकी… अब गंदगी ने खोली आगरा रेल मंडल की पूरी पोल
Jul 30, 2026 | 01:08 PMNepal Communal Violence: नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 3 साल पहले ही दे दी गई थी चेतावनी
Jul 30, 2026 | 01:04 PMलोकभवन के नाम से रेलवे टिकट घोटाला! राज्यपाल के PA के जाली दस्तखत कर VIP कोटे से टिकट निकालने वाले 5 गिरफ्तार
Jul 30, 2026 | 01:02 PMमहाराष्ट्र में भारी बारिश का असर: कोयना डैम के खोले जाएंगे 6 गेट, गिरना बांध भी 94% भरा; अलर्ट जारी
Jul 30, 2026 | 01:01 PMभंडारा में बारिश का कहर, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से गाय की मौत
Jul 30, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














