Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्य के 20 हजार युवाओं को जापान में रोजगार, शिष्टमंडल ने की मंत्री लोढ़ा से प्रारंभिक चर्चा

Maharashtra Skill Development: महाराष्ट्र के 20 हजार कौशल-प्रशिक्षित युवाओं को जापान में रोजगार देने को लेकर होक्काइडो प्रांत के शिष्टमंडल और मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के बीच प्रारंभिक चर्चा हुई है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 14, 2026 | 07:46 PM

Maharashtra Skill Development:महाराष्ट्र के 20 हजार कौशल-प्रशिक्षित युवा (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: जापान के होक्काइडो प्रांत के उप-राज्यपाल कानो ताकायुकी ने अपने शिष्टमंडल के साथ बुधवार को मंत्रालय में राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से भेंट की। इस दौरान हुई प्रारंभिक चर्चा में यह स्पष्ट हुआ कि जापान में कौशल-प्रशिक्षित मानव संसाधन की बड़ी मांग है और रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। बैठक के बाद मंत्री लोढ़ा ने कहा कि जल्द ही राज्य के कौशल-प्रशिक्षित युवाओं को जापान में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस संबंध में आगामी तीन महीनों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

होक्काइडो जापान का उत्तरी प्रांत है और जापान के कुल भूभाग का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा इसी प्रांत में आता है। यहां कृषि, मत्स्य उद्योग, निर्माण, आधारभूत संरचना और नर्सिंग क्षेत्र में मानव संसाधन की अत्यधिक आवश्यकता है। इसी जरूरत को देखते हुए होक्काइडो प्रांत ने कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारी की पहल की है। इसी क्रम में प्रांत के शिष्टमंडल ने मंत्री लोढ़ा से भेंट कर होक्काइडो की वर्तमान मानव संसाधन आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की।

अन्य प्रांतों में भी संभावनाएं

बैठक के दौरान कानो ताकायुकी ने जानकारी दी कि जापान में कृषि, चिकित्सा, विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों, निर्माण और सेवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा अत्यंत कुशल और मेहनती होते हैं, इसलिए भारतीय कौशल-प्रशिक्षित युवाओं को विश्वभर में सम्मानपूर्वक रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में जापान के अन्य प्रांतों में भी रोजगार की संभावनाओं की पड़ताल किए जाने का आश्वासन दिया।

सम्बंधित ख़बरें

लासलगाव में नायलॉन मांझे से किसान घायल, कोर्ट की पाबंदी के बावजूद मांझे का इस्तेमाल जारी

बल्लारपुर तालुका के गिलबिली शिवार में मुर्गों की लड़ाई पर जुआ, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

अमरावती: मासोद में बिना कांटों वाले कैक्टस का रोपण, सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए चारा संकट का स्थायी समाधान

कांग्रेस पदाधिकारियों की कुरखेड़ा SDM कार्यालय पर दस्तक, अस्थायी पट्टा रद्द करने की मांग

ये भी पढ़े: जिला प्रशासन की नई पहल, नासिक में सीएसआर से विकास को रफ्तार; प्रशासन और CSRBOX में एमओयू

बैठक में कौशल विभाग की अपर मुख्य सचिव मनीषा वर्मा, व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संचालनालय की निदेशक माधवी सरदेशमुख, जापान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विभाग के वरिष्ठ निदेशक तोशिनोरी नाईतो, विदेशी मानव संसाधन विभाग के निदेशक ईजी यामामोटो, अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय विभाग के निदेशक माकोतो ताकाहाशी तथा अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय विनिमय विभाग की प्रमुख हिरोए मिकामी उपस्थित थीं। बैठक के दौरान अनुवाद की जिम्मेदारी दुभाषिया युका इगाराशी ने निभाई।

कौशल प्रशिक्षण के साथ जापानी भाषा पर जोर

इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय मानव संसाधन को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशल विकास पर विशेष जोर दे रहे हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राज्य का कौशल विभाग कार्य कर रहा है और विभिन्न देशों में राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्याविहार स्थित स्वामी विवेकानंद कौशल विकास प्रबोधिनी के माध्यम से युवाओं को उपयुक्त कौशल प्रशिक्षण के साथ जापानी भाषा का शिक्षण भी दिया जा रहा है।

Maharashtra 20000 youth japan jobs hokkaido meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 07:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mangal Prabhat Lodha
  • Mumbai News
  • Skills

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.