- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ladki Bahin Yojana Scam Ajit Pawar Resignation Demand Shiv Sena Ubt
अजित पवार को देना होगा इस्तीफा! लाडकी बहिन योजना में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, विपक्ष को मिला बड़ा मारक हथियार
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में गेमचेंजर साबित हुई लाडकी बहिन योजना में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद अब उपमुख्यमंत्री अजित पवार को इस्तीफा देना पड़ सकता है।

अजित पवार लाडकी बहिन योजना स्कैम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: लाडली बहन योजना में कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और बड़ी संख्या में अपात्र महिलाओं को भी इसका लाभ मिल रहा है। इस पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्वीकार किया कि योजना में कई गलतियां हुई हैं और सभी को समान रूप से लाभ देना गलत था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब आवेदन पत्रों की जांच शुरू हो चुकी है और आगे से केवल पात्र और जरूरतमंद महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा।
वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे पवार ने बारामती में कहा हमने सभी महिला आवेदकों को वित्तीय लाभ देकर गलती की। हमारे पास आवेदनों की जांच करने और अयोग्य लोगों की पहचान करने के लिए बहुत कम समय था। उस समय, दो से तीन महीने में चुनावों की घोषणा होनी थी।
वापस नहीं ली जाएगी धनराशि
हालांकि, उन्होंने कहा कि महिलाओं के बैंक खातों में जमा धनराशि वापस नहीं ली जाएगी। पवार ने कहा, “जब इस योजना की शुरुआत की गई थी, तो सरकार ने अपील की थी कि केवल पात्र महिलाएं ही आवेदन करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी जांच की जा रही है। केवल जरूरतमंद महिलाओं को ही मासिक सहायता राशि मिलेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
हिंगोली में संतोष बांगर का बड़ा बयान, ‘बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो, नए नेताओं को मौका दो’
इस अवसर पर अजित ने पुणे के जेल पुलिस महानिरीक्षक जालिंदर सुपेकर द्वारा हगवणे बंधुओं को दिए गए शस्त्र लाइसेंस के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पुणे शहर में किस-किस को इस प्रकार के शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए हैं, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जब वे बीड जिले के पालक मंत्री थे, तब ऐसी ही शिकायतें सामने आई थीं। वहां के एसपी ने पुनः समीक्षा कर कई लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद्द किए थे।
मंत्री पद गया, पत्नी गई…अब ध्यान में विलीन हुए धनंजय मुंडे, भाई के सपोर्ट में उतरी पंकजा
अजित ने कहा कि हम 2020 से 2023 तक किसे-किसे लाइसेंस जारी किए गए, इसकी जांच करेंगे और उनकी पृष्ठभूमि भी देखी जाएगी। जिनको वास्तव में जरूरत है, केवल उन्हें ही लाइसेंस रखने की अनुमति होगी। जैसे शस्त्र लाइसेंस देने का अधिकार होता है, वैसे ही उसे रद्द करने का भी अधिकार है।
राउत ने की इस्तीफे की मांग
इसी मुद्दे पर शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने अजित से इस्तीफे की मांग की है। अजित की ओर से हुई स्वीकारोक्ति पर राउत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर अजित कह रहे हैं कि लाडली बहन योजना में अपात्र महिलाओं को लाभ मिला है, तो उन्हें प्रायश्चित्त के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए।
यह घोटाला वित्त विभाग के माध्यम से हुआ है। इस राज्य की जनता का पैसा किसने लूटा? लाडली बहनों ने नहीं, बल्कि लाडले भाइयों ने नाम बदलकर यह लाभ उठाया है। सैकड़ों करोड़ों का फायदा सरकारी कर्मचारियों ने लिया। आपने उस वक्त छानबीन नहीं की, क्योंकि आपको वोट चाहिए थे। ये सारी लूट वित्त विभाग के माध्यम से हुई है।
Ladki bahin yojana scam ajit pawar resignation demand shiv sena ubt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














