Ladki Bahin Yojana kr आठवीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट
मुंबई: महाराष्ट्र विधान मंडल के चल रहे बजट सत्र के दौरान बुधवार को लाडकी बहना योजना को लेकर काफी हंगामा हुआ। विधान परिषद में विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि लाडकी बहनों के साथ धोखा किया जा रहा है। यूबीटी विधायक अनिल परब ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महायुति ने राज्य की महिलाओं को आश्वासन दिया था कि अगर वे राज्य में दोबारा सत्ता में आए तो लाडली बहनों को 2100 रुपये प्रति महीने देंगे।
हालांकि, सत्ता में आने के बाद भी महायुति सरकार महिलाओं को पहले की तरह 1,500 रुपये की किश्त दे रही है। परब ने पूछा कि आखिर 2100 रुपये का भुगतान कब किया जाएगा, इसके जवाब में महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि विपक्ष लाडकी बहना योजना की शुरुआत से ही इसकी आलोचना कर रहा है। लेकिन यह योजना महिलाओं के लिए सबसे पसंदीदा और प्रिय योजना बन गई है।
शुरुआत में हमारे विभाग को सामान्य जानकारी थी कि इस योजना के अंतर्गत 2.5 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभार्थी होंगी। अगस्त माह में 1 करोड़ 59 लाख महिलाओं को पहली किश्त वितरित की गई। इसके बाद सितंबर माह में 2 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला। अक्टूबर महीने में 2 करोड़ 33 लाख महिलाओं व नवंबर में चुनाव के बाद 2 करोड़ 45 लाख महिलाओं को लाभ वितरित किया गया।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि बजट सत्र के बाद लाडकी बहनों को 2100 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में सही समय पर फैसला लिया जाएगा। बता जानकारी दें कि सोमवार को मंत्री अदिति तटकरे ने कहा था कि यह योजना 2.5 करोड़ महिलाओं तक पहुंच चुकी है और पिछले महीने 2.35 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को भत्ता मिल चुका है। साथ ही उन्होंने कहा था कि मार्च की किस्त 26 मार्च को बजट सत्र की खत्म होने से पहले 7 मार्च तक वितरित कर दी जाएगी।