-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Cji Br Gavai Mother Kamal Gawai Declines Rss Invitation For Centenary Event Cites Controversy
अंबेडकर की विचारधारा पर अडिग रहेंगे, CJI की मां ने विवादों के बीच ठुकराया RSS का निमंत्रण
- Written By: सौरभ शर्मा
CJI BR Gavai की मां कमल गवई ने RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण मिलने के बाद उन पर व उनके दिवंगत पति पर तमाम आरोप लगाए।

CJI बीआर गवई की मां ने विवादों के बीच ठुकराया RSS का निमंत्रण (फोटो- सोशल मीडिया)
CJI BR Gavai Mother Declines RSS Invitation: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की मां, 84 वर्षीय कमल गवई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्हें 5 अक्टूबर को अमरावती में होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। यह फैसला उन्होंने एक खुले पत्र के माध्यम से सार्वजनिक किया, जिसमें उन्होंने निमंत्रण की खबर सामने आने के बाद शुरू हुए अनावश्यक विवाद और आरोपों को मुख्य वजह बताया है।
कमल गवई ने अपने पत्र में कहा कि निमंत्रण स्वीकार करने की खबर फैलते ही उन पर और उनके दिवंगत पति, बिहार के पूर्व राज्यपाल आर.एस. गवई पर भी आरोप लगने लगे, जिससे वे बहुत आहत हुईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका परिवार आजीवन डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर की विचारधारा के अनुसार जिया है और उनके पति ने अपना पूरा जीवन अंबेडकरवादी आंदोलन को समर्पित कर दिया था। इसी वैचारिक निष्ठा और विवादों से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
विवादों से आहत, विचारधारा पर कायम
खुले पत्र में कमल गवई ने लिखा कि जैसे ही कार्यक्रम की खबर प्रकाशित हुई, कई लोगों ने आलोचना शुरू कर दी। उन्होंने कहा, “जब एक कार्यक्रम के कारण मुझे और मेरे दिवंगत पति को बदनाम करने की कोशिश की गई, तो मुझे बहुत दुख हुआ।” इसी पीड़ा के चलते उन्होंने इस विवाद को यहीं समाप्त करने का निर्णय लिया और संघ के कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला किया। उन्होंने यह भी बताया कि वह बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है, इसलिए भी वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकतीं।
सम्बंधित ख़बरें
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: लाशों से वोट लेकर सरकार चल रहे? केंद्रीय मंत्री के बयान से केरल की राजनीति में भूचाल
पति RSS के मंच पर जाते थे, पर हिंदुत्व स्वीकार नहीं किया
कमल गवई ने अपने पति दादासाहेब गवई का जिक्र करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि दादासाहेब गवई जानबूझकर विपरीत विचारधारा वाले संगठनों के कार्यक्रमों में भी शामिल होते थे, ताकि वे वंचित वर्गों के मुद्दों को उस मंच पर उठा सकें। वे आरएसएस के कार्यक्रमों में भी गए, लेकिन उन्होंने कभी भी उसके हिंदुत्व को स्वीकार नहीं किया। कमल गवई ने कहा कि यदि वह 5 अक्टूबर के कार्यक्रम में मंच पर होतीं, तो वह भी अंबेडकरवादी विचारधारा को ही सामने रखतीं।
Cji br gavai mother kamal gawai declines rss invitation for centenary event cites controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














