कॉमेडियन कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को पुलिस के समन का जवाब दिया है। कामरा ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसे बाद में खार पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया।
डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप में कुणाल कामरा को पुलिस ने मंगलवार को समन जारी किया था। यह समन उन्हें व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया था। कामरा ने अब पुलिस के समन पर पेश होने के लिए 7 दिन का समय मांगा है। पुलिस ने कुणाल को 25 मार्च को ही पेश होने के लिए कहा था।
संभावना जताई जा रही है कुणाल कामरा तमिलनाडु में है। खेती करने के उद्देश्य से वे पिछले साल पुडुचेरी में शिफ्ट हुए थे। तब कुणाल ने कहा था कि खेती किए बिना किसानों की तकलीफों को नहीं समझा जा सकता है।
बता दें कि मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘द यूनिकॉन्टिनेंटल में नया भारत नाम से एक शो शूट किया गया था। इसे कुणाल कामरा ने 23 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 45 मिनट के इस शो की एक क्लिप पोस्ट की थी। इसमें कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की थी मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सांग बनाया था। इसके सामने आने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिस स्टूडियों में इस शूट किया गया था, उसमें तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही पुलिस में मामला दर्ज किया। शिवसेना की ओर से पुलिस को दो शिकायतें दी गई थी। एक शिकायत मुरजी पटेल और दूसरी राहुल कनाल ने दी थी। इसके बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
कुणाल कामरा विवाद से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसी बीच कुणाल कामरा ने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक दिन…गीत गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने विवाद के फुटेज को भी जोड़ा है। हैबिटेट स्टूडियो में शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के फुटेज को उन्होंने अपने ताजा वीडियो में जोड़ा है और इसमें वह ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’ गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।