-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Hindi Is Our Beloved Sister Shinde Faction Minister Pratap Sarnaiks Statement Created Ruckus
Mumbai News: प्रताप सरनाईक ने छेड़ दी भाषाई बहस, संजय राऊत ने अमित शाह को घसीटा विवाद में…
- Written By: आंचल लोखंडे
मराठी भाषा को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। इसी बीच, राज्य के परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाईक के एक बयान ने इस बहस को और तेज कर दिया है।

“हिंदी हमारी लाड़ली बहन” (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से भाषाई विवाद बढ़ता जा रहा है। मराठी भाषा को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। इसी बीच, राज्य के परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाईक के एक बयान ने इस बहस को और तेज कर दिया है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सरनाईक ने कहा कि “हिंदी अब मुंबई की बोलीभाषा बन चुकी है”, और मराठी उनकी मातृभाषा है, जबकि हिंदी को उन्होंने “लाड़ली बहन” की उपमा दी।
सरनाईक ने कहा, “ठाणे और मीरा-भाईंदर मेरा विधानसभा क्षेत्र है। जब मैं ठाणे में लोगों से बात करता हूं, तो शुद्ध मराठी बोलता हूं। लेकिन जैसे ही मीरा-भाईंदर में प्रवेश करता हूं, मेरे मुंह से हिंदी निकलने लगती है। मराठी हमारी मातृभाषा है, हमारी मां है। लेकिन हिंदी हमारी लाड़ली बहन है। इसी लाड़ली बहन की वजह से हम 237 सीटों तक पहुंचे हैं।”
मुंबई में अब हिंदी बोलीभाषा बन गई है
उन्होंने यह भी कहा कि, “मुंबई में अब हिंदी बोलीभाषा बन गई है। यहां जैसी हिंदी कहीं और नहीं बोली जाती। हिंदी बोलते समय हम कभी-कभी मराठी या अंग्रेज़ी के शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। इसीलिए यह हमारी स्थानीय बोली बन गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
मुंबई में बेकाबू BEST बस डिवाइडर से टकराई, पवई में बड़ा हादसा टला; 6 यात्री घायल, जांच के आदेश
छात्रों के समर्थन में साथ आए ठाकरे बंधु: 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च; उद्धव-राज का सरकार पर सीधा हमला
बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
प्रताप सरनाईक के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राऊत ने कटाक्ष करते हुए कहा, “मराठी व्यक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए बाळासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी। आज उनके नाम पर राजनीति करने वाले नेता कहते हैं कि हिंदी हमारी बोलीभाषा है। क्या यही इनकी असली भूमिका है? इनकी सोच अब भाजपा और अमित शाह की सोच से मिलती है। मैं बार-बार कहता हूं, इनके असली नेता अमित शाह हैं। जो बात शाह कहते हैं, वही ये नेता दोहराते हैं।”
मराठी बनाम हिंदी की बहस
बहरहाल मंत्री प्रताप सरनाईक के बयान से महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी की बहस को एक नई दिशा मिल गई है। जहां एक ओर वे मुंबई की भाषायी विविधता को स्वीकारते हुए हिंदी को स्थानीय बोली बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मराठी समर्थकों और विपक्षी नेताओं को यह बात स्वीकार नहीं हो रही है। इस बयान से भाषा की राजनीति और तीव्र होती दिख रही है।
“सरकार के आदेश का पालन जरूरी”: नारायण राणे
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“सरकार ने मराठी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। यह सरकार का फैसला है, और इसका पालन किया जाना चाहिए। किसी को क्या पसंद है, यह उसका निजी विषय हो सकता है, लेकिन सरकारी आदेश सर्वोपरि होता है।”
Hindi is our beloved sister shinde faction minister pratap sarnaiks statement created ruckus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
Jul 24, 2026 | 11:51 AMदतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
Jul 24, 2026 | 11:49 AMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
Jul 24, 2026 | 11:47 AMLava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
Jul 24, 2026 | 11:47 AMस्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 11:46 AM450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
Jul 24, 2026 | 11:45 AMसलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
Jul 24, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













