-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Ramesh Barsagade Gets Command Of Bjp Gadchiroli District President
Gadchiroli News: गड़चिरोली में भाजपा का बड़ा दांव, रमेश बारसागडे को सौंपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान
- Written By: आंचल लोखंडे
31 मई को पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने शेष जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें प्रा. रमेश बारसागडे को गड़चिरोली भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रमेश बारसागडे को सौंपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत 13 मई को राज्य भर में जिलाध्यक्षों के पदों पर फेरबदल किया था, लेकिन 22 जिलों के फैसले रोक दिए गए थे। इन्हीं में से एक था गड़चिरोली। अब 31 मई को पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने शेष जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें प्रा. रमेश बारसागडे को गड़चिरोली भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने एक बार फिर ‘ओबीसी कार्ड’ खेला है।
हालांकि, इस बार चेहरा बदला गया है। प्रशांत वाघरे की जगह अब रमेश बारसागडे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। अंततः यह इंतजार 31 मई को समाप्त हुआ, जब प्रदेश चुनाव अधिकारी विधायक चैनसुख संचेती ने 22 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। चूंकि गड़चिरोली जिले की लोकसभा और तीनों विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, इसलिए संगठनात्मक स्तर पर ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व देना पार्टी की रणनीति रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे
कांग्रेस ने जिले में अपने जिलाध्यक्ष पद पर कुणबी समाज से आने वाले महेंद्र ब्राम्हणवाडे को नियुक्त किया था। इसके जवाब में भाजपा ने भी 20 जुलाई 2023 को प्रशांत वाघरे को जिलाध्यक्ष बनाकर कुणबी कार्ड खेला था। हालांकि, वाघरे का 2 साल का कार्यकाल शेष था, इसके बावजूद अब बदलाव करते हुए भाजपा ने तेली समाज से आने वाले प्रा. रमेश बारसागडे को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा, विशेष दल करेगा कार्रवाई
Gadchiroli News: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर कीचड़ में फंसे दो ट्रक, 4 घंटे तक जाम
रमेश बारसागडे का अभिनंदन
मुख्यमंत्री एवं पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष व राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, पूर्व सांसद अशोक नेते, पूर्व विधायक डॉ. देवराव होळी, कृष्णा गजबे, पूर्व राज्य मंत्री अंबरीशराव आत्राम, वरिष्ठ सहकार नेता अरविंद पोरेड्डीवार और महिला जिलाध्यक्ष गीता हिंगे आदि नेताओं ने बारसागडे का अभिनंदन किया।
कौन हैं रमेश बारसागडे?
रमेश बारसागडे, गड़चिरोली जिले के चामोर्शी स्थित शिवाजी महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से की थी। बाद में वे भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2017 में उन्होंने कुनघाड़ा जिला परिषद गट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कृषि सभापति पद हासिल किया। वे पार्टी में एक शांत, संयमी और संगठनप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।
स्थानीय चुनावों से पहले नेतृत्व की अग्निपरीक्षा
भाजपा में गुटबाजी की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में जिलाध्यक्ष के रूप में प्रा. रमेश बारसागडे को संगठन को एकजुट करते हुए मजबूती प्रदान करनी होगी। आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों की पृष्ठभूमि में उन्हें मिली यह जिम्मेदारी उनके नेतृत्व कौशल की अग्निपरीक्षा साबित होगी।
Ramesh barsagade gets command of bjp gadchiroli district president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














