सांकेतिक तस्वीर
Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से फुटपाथ पर चार लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि तेज गति से आ रही कार के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर चढ़ गई और चार लोगों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि घायलों में से एक हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और एक पुरुष वाहन से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया और महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें- गडकरी के गृहनगर में NHAI का बड़ा कांड! घर की बालकनी से निकाल दिया फ्लाईओवर, VIDEO देख रह जाएंगे दंग
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन से शराब की बोतलें बरामद की हैं और संदेह है कि दुर्घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस एक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।