Amravati News: पालक ध्यान दें! नाबालिग चालकों ने बढ़ाई दुर्घटनाओं की आशंका

हाल ही में शहर में गणेशोत्सव के पर्व का समापन हुआ है। गणेशोत्सव के दौरान शहर में ट्रैफिक ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। कई बार पालकों को अपने नाबालिग बच्चों के हाथों में गाड़ी थमाते हुए देखा गया।
हाल ही में शहर में गणेशोत्सव के पर्व का समापन हुआ है। गणेशोत्सव के दौरान शहर में ट्रैफिक ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। लेकिन कई बार पालकों को अपने नाबालिग बच्चों के हाथों में गाड़ी थमाते हुए देखना चिंताजनक हो गया है।
नाबालिग चालक (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Amravati News In Hindi: शहर में इन दिनों गणेश महोत्सव का सीजन खत्म हुआ है। वहीं राजकमल रेलवे उडान पुल बंद होने के कारण शहर के यातायात में भारी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हर जगह ट्रैफिक जाम व गाड़ियों की लंबी रैली नजर आ रही है।

ऐसे में कई पालकगण अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देकर भीड़ वाले परिसरों में भेजते हैं। साथ ही कुछ नौसीखिए महिला वाहन चालक भी भीड़ वाले इलाकों से वाहन लेकर गुजरती हैं। जिसके कारण कई बार वाहनों की टक्कर से महिलाएं सामने वाले व्यक्ति को दोषी मानकर उसे भला-बुरा कहती हैं।

सड़कों पर विवाद होता है। इसी तरह नाबालिग छात्रों व बच्चों के हाथों में वाहन होने से भीड़ वाले इलाकों में इन नाबालिग वाहन चालकों से गाड़ियों की भिड़ंत होने से यातायात कर्मी भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। पालकगण व खासकर महिलाएं, जिनसे गाड़ियों का भार संभलता नहीं है, वे भीड़ वाले इलाकों से न गुजरें, जिसके कारण वाहनों की भिड़ंत से विवाद का कारण बढ़े। साथ ही यातायात विभाग को भी चाहिए कि कई परिसरों में फुल स्पीड बाइकर किशोरों पर कार्रवाई कर उन्हें कानून सिखाएं।

पालकों को बरतनी होगी सावधानी

कभी भी अपने छोटे बच्चों को वाहन न दें, जिसके कारण उनकी दुर्घटनाएं हों। वहीं महिलाएं भी सोच-समझकर भीड़ वाले इलाकों में वाहन चलाएं। हाल ही में हमने पढ़ा और सुना कि कई नाबालिग बच्चे व महिलाएं वाहनों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कईयों ने तो अपनी जान भी गंवा दी। ऐसे में पालकों व वाहन चालकों द्वारा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।- उर्मिला कलंत्री, समाजसेविका

विद्यार्थी करें हेलमेट का उपयोग

आजकल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन फिर भी कुछ विद्यार्थी फुल स्पीड में बाइक चलाते हैं। सबसे पहले तो कोई भी वाहन चालक धीरे वाहन चलाए और खास तौर पर हेलमेट का उपयोग करे, ताकि दुर्घटनाओं को टाला जा सके।-अनुराग पांडे, विद्यार्थी

सावधानी से चलाएं वाहन

किसी भी वाहन चालक को चाहिए कि वह सावधानीपूर्वक वाहन चलाए। साथ ही शहर में हो रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए अपनी व अपने वाहन की सुरक्षा का ध्यान रखे। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं कभी भी वाहन तेजी से न भगाएं।-प्रणव महाकाल, विद्यार्थी

नाबालिगों के हाथ वाहन न दें

नाबालिगों को वाहन चलाने देना खतरनाक हो सकता है। दुर्घटना होने पर नाबालिग के माता-पिता पर कार्रवाई हो सकती है। बच्चों की सुरक्षा के लिए नाबालिग के हाथ में वाहन न दें। वहीं नागरिकों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।-रीता उईके, पुलिस निरीक्षक, यातायात शाखा