Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा रोड के बाद घाटकोपर में बवाल, BMC की अनुमति के बिना कुर्बानी पर अड़े लोग, सोसायटी में पहुंची टीम

Ghatkopar Bakrid Goat Controversy: मीरा रोड के बाद मुंबई के घाटकोपर में बकरा कुर्बानी पर भारी बवाल। बिना बीएमसी अनुमति सोसाइटी में लाए गए 25 बकरे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 27, 2026 | 03:23 PM

मीरा रोड के बाद अब मुंबई के घाटकोपर में 'बकरा' बवाल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bakrid Controversy Ghatkopar: मुंबई और उसके उपनगरों में बकरीद से ठीक पहले रिहायशी सोसाइटियों के भीतर बकरों को रखने का मुद्दा अब एक बड़े कानून-व्यवस्था के संकट में तब्दील होता जा रहा है। बीएमसी के स्पष्ट नियमों के मुताबिक, किसी भी चॉल, बहुमंजिला इमारत या रिहायशी परिसर के खुले हिस्से में बिना वैध लाइसेंस और सैनिटरी परमिशन के धार्मिक पशुओं को रखना या उनका वध करना पूरी तरह गैर-कानूनी है। इसके बावजूद, घाटकोपर की इस सोसाइटी में रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से दो दर्जन से अधिक बकरे लाकर बांध दिए गए, जिसका सुबह होते ही हिंदू परिवारों ने तीखा विरोध शुरू कर दिया।

माहौल बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस स्टेशन की टीम सुरक्षात्मक घेरा बनाकर सोसाइटी के भीतर दाखिल हुई। जब बीएमसी के कर्मचारियों ने बकरों को गाड़ियों में लादना शुरू किया, तो माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। सोसाइटी की दर्जनों महिलाएं बीएमसी की गाड़ियों के सामने आकर खड़ी हो गईं और नारेबाजी करने लगीं। तनाव इतना बढ़ गया कि स्थानीय पुलिस को तुरंत वायरलेस संदेश भेजकर दंगा नियंत्रण पुलिस और महिला पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त टुकड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने की नियमों कड़ाई से पालन करने की मांग

सोसाइटी परिसर में पहुंचे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से सीधी बात की। सोमैया ने कहा कि मीरा रोड की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन को मुंबई की किसी भी सोसाइटी में अवैध गतिविधियों की छूट नहीं देनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जब तक आयोजकों के पास बीएमसी के देवनार बूचड़खाने या स्थानीय वार्ड ऑफिसर का लिखित अनुमति पत्र न हो, तब तक सभी बकरों को तुरंत जब्त कर सरकारी कांजीहाउस में भेजा जाए। सोमैया की मौजूदगी के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर जुबानी तीर चले।

सम्बंधित ख़बरें

Yavatmal: किसानों के हक के लिए कांग्रेस का एल्गार; विधायक मांगुलकर के नेतृत्व में निकाला ट्रैक्टर मोर्चा

सेवन हिल्स अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, विधायक अमीन पटेल ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र

Yavatmal: प्रेम विवाह के विवाद में रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या; जांब चौफुली पर फुटपाथ पर मिला शव

मीरा रोड में बकरों को लेकर सांप्रदायिक तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, 550 पुलिस तैनात

ये भी पढ़ें- मुंबई के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का घिनौना खेल, ग्राहक ने बनाया वीडियो, यूपी का आरोपी गफ्फार गिरफ्तार

राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने डीजीपी और कमिश्नर को लिखा कड़ा पत्र

घाटकोपर और मीरा रोड के इन घटनाक्रमों का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र की राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP), मुंबई पुलिस आयुक्त और पुणे महानगरपालिका आयुक्त को एक बेहद गंभीर पत्र लिखा है। मंत्री ने अपने पत्र में साफ तौर पर कहा है कि बकरीद के इस माहौल में कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक आयोजनों की आड़ में अनुचित और कानून-विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, जिसका सीधा असर महाराष्ट्र की शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर पड़ रहा है।

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने अपने आधिकारिक पत्र में पुणे और मुंबई के सार्वजनिक स्थलों का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की आड़ में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की घटनाएं अचानक बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन, स्थानीय नगर निगमों और स्वास्थ्य विभागों को संयुक्त रूप से प्रतिबंधात्मक और दंडात्मक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्री ने साफ किया कि महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जो भी तत्व सामाजिक माहौल को दूषित करने का प्रयास करें, उनके खिलाफ तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Ghatkopar society 25 goats brought without bmc permission kirit somaiya visits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 03:22 PM

Topics:  

  • Bakrid
  • Ghatkopar East
  • Maharashtra News
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.