घाटकोपर की हाई प्रोफाइल सोसायटी में पालतू कुत्ते का हमला, व्यक्ति और डॉग घायल

Pet Dog Attack: घाटकोपर पश्चिम की ऑर्किड रेसिडेंसी में पालतू कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला के डॉग ने उस पर और उसके पालतू कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया।
Ghatkopar Orchid Residency Pet Dog Attack
घाटकोपर डॉग अटैक केस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Ghatkopar Orchid Residency Pet Dog Attack: घाटकोपर पश्चिम स्थित ऑर्किड रेसिडेंसी में पालतू कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। इसी हाई प्रोफ़ाइल सोसायटी में घाटकोपर के भाजपा विधायक राम कदम का आवास और दफ्तर भी है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सोसायटी में रहने वाली महिला के पालतू कुत्ते ने उस पर और उसके पालतू कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। मामले में पार्क साईट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटी और सास के साथ पिछले 5 वर्षों से घाटकोपर पश्चिम स्थित ऑर्किड रेसिडेंसी में रह रहा है।

6 महीने पहले भी बच्ची पर किया था हमला

घटना के बाद सोसायटी के रहिवासियों और आने जाने वालों में डर बैठ गया है। उसके पास 'लियो' नाम का लेब्राडोर नस्ल का पालतू कुत्ता है। पीड़ित के अनुसार करीब छह महीने पहले टॉवर नंबर 5 में रहने वाली चारुलता नामक महिला के गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते ने उसकी बेटी राशी सावंत को काट लिया था।

पुलिस में मामला दर्ज

उस समय भी उसने महिला को कुते को चेन और माउथ गार्ड लगाने की सलाह दी थी, लेकिन 22 मई की शाम करीब साढ़े 5 बजे वह अपनी बेटी के साथ बेसमेंट-2 में अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गया था। उसी दौरान चारुलता के घर में काम करने वाला युवक उनके पालतू कुत्ते को लेकर वहां पहुंचा कुत्ते को चेन से बांधा गया था, लेकिन उसके मुंह पर सुरक्षा के लिए माउथ गार्ड नहीं लगाया गया था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी महिला का कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उसने उसके बाएं हाथ पर काट लिया साथ ही उसके पालतू कुत्ते 'लियो' की गर्दन और कान पर भी हमला कर घायल कर दिया, घटना के बाद घायल पालतू कुत्ते को चेंबूर स्थित पेट विलनिक में उपचार के लिए ले जाया गया, जबकि शिकायतकर्ता ने घाटकोपर पूर्व के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज कराया। पार्क साईट पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com