-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- First Tesla Car Delivery In India Completed Maharashtra Transport Minister Pratap Sarnaik Held The First Key
देश में पहली टेस्ला कार की डिलीवरी पूरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने थामी चाबी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Maharashtra के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर से Tesla Model Y की पहली डिलीवरी ली है। सरनाईक ने ये कार अपने खास परिजन के लिए ली है।

पहली टेस्ला कार की हुई डिलीवरी, फोटो- सोशल मीडिया
First Tesla Delivered in India: भारत में टेस्ला की पहली कार डिलीवरी हो चुकी है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को टेस्ला मॉडल Y की पहली डिलीवरी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर से मिली। सरनाईक ने यह कार अपने पोते के लिए खरीदी है और उन्होंने इसे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम बताया।
मुंबई में बने भारत के पहले टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन इसी साल 15 जुलाई को हुआ था। 5 सितंबर को इस सेंटर से देश की पहली टेस्ला कार डिलीवर की गई। डिलीवरी लेने के बाद मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें यह कार सबसे पहले मिली। उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं।
सरनाईक ने किसके लिए खरीदी कार
सरनाईक ने कहा, “मैंने यह कार अपने पोते के लिए खरीदी है। मैं चाहता हूं कि माता-पिता इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए करें, ताकि पर्यावरण के प्रति जागरूकता आने वाली पीढ़ी में भी फैले। अगले 10 वर्षों में हमें सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस नेता ने आमिर खान को बताया डरपोक! सोनम वांगचुक पर दिए बयान पर हुसैन दलवई ने एक्टर को दे दी नसीहत
Mumbai ATS Alert: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, सोशल मीडिया पर बड़ी साजिश
एकनाथ शिंदे नहीं BJP का वरिष्ठ नेता बनेगा मुख्यमंत्री, संजय राउत का बड़ा दावा फडणवीस जाएंगे दिल्ली
चेंबूर बस हादसे की BMC रिपोर्ट खारिज, महापौर रितु तावड़े ने दोबारा जांच के दिए निर्देश
VIDEO | Mumbai: First Tesla Model Y delivered from the BKC ‘Tesla Experience Center’ to Maharashtra Transport Minister Pratap Sarnaik. He says, “I consider myself fortunate to have bought the first Tesla car in India today. Through this, I want to spread awareness and encourage… pic.twitter.com/Xc5FA5XxIP — Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2025
दिल्ली में भी खुला एक्सपीरियंस सेंटर
टेस्ला इंडिया ने 11 अगस्त को दिल्ली के एयरोसिटी स्थित वर्ल्डमार्क 3 में अपना दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर खोला है। इस सेंटर में विजिटर्स को टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों को देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा। टेस्ला इंडिया ने हाल ही में घोषणा की कि मॉडल Y की डिलीवरी जल्द ही दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: मुंबई की ‘हलाल टाउनशिप’ पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- हलाल-हराम, जायज-नाजायज नाम का क्या मतलब?
मॉडल Y की कीमत और खासियत
टेस्ला ने 15 जुलाई को भारत में अपने पहले मॉडल- मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। यह दो वेरिएंट्स में आता है- रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव। रियर व्हील ड्राइव की कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत लगभग 68 लाख रुपये है, जिसकी रेंज 622 किलोमीटर तक है और यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 5.6 सेकंड में पकड़ लेता है। टेस्ला की यह एंट्री भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार के लिए एक बड़ा मोमेंट माना जा रहा है।
First tesla car delivery in india completed maharashtra transport minister pratap sarnaik held the first key
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
Jul 17, 2026 | 10:54 PMहनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
Jul 17, 2026 | 10:52 PM50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
Jul 17, 2026 | 10:48 PMमहाराष्ट्र में निवेश को रोजगार में बदलने की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
Jul 17, 2026 | 10:45 PMविश्वास की चौपाल में जनता से सीधा संवाद, मंत्री बोले- प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ
Jul 17, 2026 | 10:38 PMसिंगापुर में पानी में तैरता मिला कुरकुरे का पैकेट, वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
Jul 17, 2026 | 10:38 PMगाजियाबाद में CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पहले कांवड़ यात्रा पर लगती थी रोक, अब बनती है पहचान
Jul 17, 2026 | 10:32 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM














