(प्रतीकात्मक तस्वीर), फोटो - मीडिया गैलरी
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव में शनिवार दोपहर 31 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत में आग लगने के कारण दम घुटने से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गोरेगांव (पश्चिम) में प्रबोधन गार्डन के पास सिद्धार्थ नगर स्थित ‘कल्पतरु रेडियंस बिल्डिंग’ में हुई।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार “आग दोपहर करीब सवा दो बजे आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। यह आग केवल बिजली के तारों, अन्य विद्युत उपकरणों और घरेलू सामानों तक ही सीमित थी।” उन्होंने कहा कि इसे लेवल-1 यानी मामूली आग करार दिया गया है।
यह भी पढ़ें:– देवेंद्र फडणवीस की जान को खतरा! जानिए ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के बीच अचानक बढ़ा दी गई सुरक्षा
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मनोज चौहान (35) और शहाबुद्दीन (50) नामक दो लोगों की दम घुटने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी (पूर्व) एमआईडीसी क्षेत्र के सुभाष नगर में भीषण आग लग गई थी। पटाखों के गोदाम आग लगने की वजह से करीब 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। मारुती स्कूल के पास भंगारवाड़ी झोपड़पट्टी में करीब 7 बजे आग लगी। आग लगने से स्थानीय रहिवासियों में अफरा तफरी मच गई, लोग अपने परिजनों और सामान को सुरक्षित लेकर भागने लगे।
यह भी पढ़ें:– शाइना एनसी ने संजय राउत को लगाई लताड़, पूछा- क्या है MVA के नेताओं का आधिकारिक रुख?
सुभाष नगर में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग है और दीपावली की छुट्टी होने से अपने घरों पर ही मौजूद थे।स्थानीय रहिवासी योगेश चंद गौतम ने बताया कि पटाखे जलाने से यह आग लगी। बरसात से बचने के लिए अभी भी झोपड़ों के ऊपर प्लास्टिक लगाई गई है। पटाखे से पहले एक झोपड़े में आग लगी उसके बाद कई झोपड़ियां आग के चपेट में आ गई। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां लगाई गई थी।