- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Farmer Drinks Poison In Front Of Mp Jagadish Shettar
गन्ना किसानों के आंदोलन को लगा दाग, किसान ने सांसद जगदीश शेट्टर के सामने गटका ज़हर
Belgaum: बेलगाम जिले के गुरलापुर क्रॉस में पिछले पाँच दिनों से गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक किसान ने ज़हर गटक लिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

गन्ना किसानों के आंदोलन को लगा दाग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chikkodi Farmers : गन्ने को उचित मूल्य देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान एक किसान ने सांसद जगदीश शेट्टर के सामने ज़हर पी लिया। यह चौंकाने वाली घटना बेलगाम जिले के गुरलापुर क्रॉस में घटी। ज़हर पीने वाले किसान का नाम लक्कप्पा गुनधर (आयु 30 वर्ष) बताया गया है।
कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले चार-पाँच दिनों से महाराष्ट्र की तरह प्रति टन साढ़े तीन हज़ार रुपये गन्ने का भाव देने की मांग को लेकर विभिन्न किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। कल ज़िलाधिकारी मोहम्मद रोशन ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर 3200 रुपये प्रति टन दर देने की घोषणा की थी, लेकिन किसान संगठनों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
सांसद जगदीश शेट्टर आंदोलन स्थल पर पहुंचे
इसके बाद जिलाधिकारी ने किसानों से दो दिन का समय मांगा। आज जब बेलगाम के सांसद जगदीश शेट्टर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और भाषण दे रहे थे, तभी आंदोलन में बैठे एक किसान ने अचानक ज़हर पी लिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
किसान की हालत गंभीर
वहां मौजूद हज़ारों किसानों में हड़कंप फैल गया। ज़हर पीने वाले किसान को तुरंत बाइक से अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस बीच, गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर चिक्कोडी, बेडकिहाल और संकेश्वर के पास भी रास्ता रोको आंदोलन जारी है।
ये भी पढ़े: वाशिम में चिया फसल के दामों में उछाल, किसानों में खुशी की लहर, बुआई क्षेत्र में वृद्धि की संभावना
न्यूनतम समर्थन मूल्य
बता दें कि किसानों की मुख्य मांग गन्ने के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने की है। वे सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाकर ₹3,500 प्रति टन करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वर्तमान दर उनकी उत्पादन लागत को पूरा नहीं कर पा रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। यह आंदोलन अब केवल किसानों तक सीमित नहीं रहा—बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन इसे और अधिक मज़बूती दे रहा है। बार एसोसिएशन, कन्नड़ समर्थक संगठन, दलित संगठन, धार्मिक नेता और कॉलेज के छात्र भी इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
Farmer drinks poison in front of mp jagadish shettar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














