- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dcm Shinde Special 21 Team In The Field Preparing To Show Dominance In The Mahayuti
BMC संग्राम: डीसीएम शिंदे की ‘स्पेशल 21’ टीम मैदान में, महायुति में दबदबा दिखाने की तैयारी
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: डीसीएम एकनाथ शिंदे ने बीएमसी चुनाव से पहले अपनी "स्पेशल 21" टीम उतारी है। 21 नेताओं की यह समिति चुनावी रणनीति तय करेगी और महायुति में शिंदे गुट का दबदबा दिखाएगी।

डीसीएम एकनाथ शिंदे (pic credit; social media)
BMC Elections: महाराष्ट्र की राजनीति में आगामी मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा-नीत महायुति जहां राज्यभर के निकाय चुनावों में संयुक्त ताकत के साथ उतरने का दावा कर रही है, वहीं अंदरखाने सीटों पर पकड़ मजबूत करने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में अपनी “स्पेशल 21” टीम उतारकर चुनावी समर का बिगुल फूंक दिया है।
बीजेपी ने हाल ही में संगठन पर्व के जरिए अपनी सदस्य संख्या बढ़ाई है और अब शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों की नियुक्तियों के जरिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने में जुटा है। इसी तर्ज पर शिंदे गुट ने भी बीएमसी चुनाव की पृष्ठभूमि में अपनी मुख्य कार्यकारी समिति की घोषणा कर दी है। इसमें 21 प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें “स्पेशल 21” नाम दिया गया है।
इस समिति में शिवसेना के दिग्गज नेताओं, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों को जगह दी गई है। खास बात यह है कि शिंदे की यह टीम केवल दिखावे की नहीं होगी, बल्कि बीएमसी चुनाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय इसी समिति से लिए जाएंगे। इसका सीधा मतलब है कि शिंदे गुट अब सीधे तौर पर मुंबई की राजनीति की धड़कन बीएमसी पर फोकस कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
River Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
इसे भी पढ़ें- ठाकरे बंधुओं की युति फाइनल! मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, महाविकास आघाड़ी पर सस्पेंस
सूत्रों का कहना है कि शिंदे ने यह कदम भाजपा के दबदबे को बैलेंस करने और महायुति के भीतर अपनी ताकत दिखाने के लिए उठाया है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव लंबे समय से शिवसेना की राजनीति का केंद्र रहे हैं। उद्धव ठाकरे गुट भी पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में शिंदे की “स्पेशल 21” टीम को एक तरह से बीएमसी संग्राम का शस्त्र माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीएमसी पर कब्जा करने के लिए न केवल भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) बल्कि उद्धव ठाकरे गुट भी पूरी रणनीति बना रहा है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी अपने-अपने तरीके से चुनावी समीकरण साधने में जुटी है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि महायुति की एकजुटता कितनी मजबूत है और विपक्ष किस हद तक चुनौती पेश कर पाता है। फिलहाल इतना तय है कि डीसीएम शिंदे की “स्पेशल 21” टीम के मैदान में उतरने से बीएमसी चुनाव का संग्राम और दिलचस्प हो गया है।
Dcm shinde special 21 team in the field preparing to show dominance in the mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM












