स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे ने भरी हुंकार, बोले - चिंता की कोई बात नहीं, जनता हमारे साथ

हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजी नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी बात की। उन्होंने इस चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।
हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजी नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी बात की। जिसमें उन्होंने इस चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: जिस तरह लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महायुति के तीन दलों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उससे बेहतर प्रदर्शन महायुति स्थानीय निकाय चुनावों में करेगी। यह विश्वास राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए जताया।

सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करने के अलावा शहर के विकास के लिए आला अधिकारियों के साथ की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि गत तीन सालों में जनता के विकास के लिए महायुक्ति सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं लायी। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर मैंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए है।

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए महायुति को किसी तरह की कोई तैयारी नहीं करनी है। ना ही हम चुनावों को लेकर चिंतित है। क्योंकि, शिवसेना का काम साल के हर दिन चलता है। जनता के लिए महायुति सरकार ने कई कार्य किए है, जिससे जनता हमें आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान कर, सत्ता देगी।

विरोधी दलों ने किया मतदाताओं का अपमान

शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने महायुति पर विश्वास जताकर सत्ता देने के लिए जरूरी सीटों से कई अधिक विधायक हमारे चुने। शिवसेना ने 80 स्थानों पर चुनाव लड़ा था। हमें 60 सीटें मिली। इससे यह साफ है कि विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता हमारे साथ थी। इसके बावजूद विरोधी जानबूझकर मत चोरी का आरोप लगाकर राज्य के मतदाताओं का अपमान कर रहे है। लोकसभा में विरोधी दलों ने बेहतर प्रदर्शन करने पर तब उन्होंने वोट चोरी का आरोप नहीं लगाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com