- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Mahakal Temple Property Details Know How Wealthy Is Baba Mahakal
Madhya Pradesh: महाकाल मंदिर की संपत्ति पर उठा सवाल, यहां जानिए कितने मालामाल हैं बाबा महाकाल
Mahakaleshwar Temple Annual Income: मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी के नाम से विख्यात उज्जैन महाकाल लोक बनने के बाद और प्रख्यात हो गई है। इस बीच उसकी संपत्ति को लेकर राज्य विधानसभा में सवाल भी पूछा गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Mahakal Mandir Net Worth: मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी के नाम से विख्यात उज्जैन महाकाल लोक बनने के बाद और प्रख्यात हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन का रुख करते हैं। यही वजह है कि मंदिर की आय में अप्रत्याशित इजाफा देखने को मिला है। महाकाल मंदिर की संपत्ति को लेकर सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं।
महाकाल मंदिर की संपत्ति का मुद्दा बीती 26 फरवरी को विधानसभा में गूंजता हुई सुनाई दिया है। सदन में सवाल पूछा गया महाकाल मंदिर के पास कितनी चल-अचल प्रॉपर्टी है? सबसे बड़ी बात यह कि ये सवाल किसी और दल ने नहीं बल्कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के ही एक विधायक ने उठाए हैं।
किसने मांगी संपत्ति की जानकारी?
उज्जैन नॉर्थ से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने विधानसभा में महाकाल मंदिर की संपत्ति और खर्च का ब्यौरा धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी से मांगा। कालूहेड़ा ने जानकारी मांगी कि महाकाल मंदिर उज्जैन के नाम पर राज्य के अंदर और बाहर कितनी जमीन रजिस्टर्ड है।
सम्बंधित ख़बरें
MP में बिजली खरीद को लेकर होगी कैबिनेट की मंजूरी, सीएम की अनुमती के बाद लोगू होगी नीति; जानें क्या है नई नीति
MP ओबीसी आरक्षण पर फिर लगा ‘ब्रेक’, हाईकोर्ट ने 16 जून तक टाली सुनवाई; समान्य वर्ग ने रखीं यह दलीलें
केमिकल के गलत अनुपात ने मचाई तबाही! देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में तीन मजदूरों की मौत; 13 गंभीर रूप से घायल
PM Modi की अपील पर बीजेपी का ईंधन बचाओ अभियान, आशीष अग्रवाल ने कही बड़ी बात; कार्रवाई की दी चेतावनी
भाजपा विधायक ने पूछे कई सवाल
इसके साथ ही अनिल जैन कालूहेड़ा ने सदन में पूछा कि मंदिर के पास अभी कितनी चल-अचल प्रॉपर्टी है? इन प्रॉपर्टीज का वेरिफिकेशन कब हुआ है? मंदिर की इनकम क्या है? इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी मांगी कि क्या इस पैसे का इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए किया जाता है?
धर्मेंद्र लोदी ने दिया गोल-मोल जवाब
धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने इन सवालों को टाल दिया और सिर्फ एक लाइन का जवाब दिया। धर्मेंद्र लोधी ने विधानसभा में कहा कि इन सभी चीजों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसमें कितना समय लगेगा? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
महाकाल मंदिर के पास कितनी संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा महाकाल मंदिर मैनेजमेंट के पास 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की FD हैं। मंदिर के पास 2,000 किलोग्राम से ज्यादा चांदी भी है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इसके पास 20 किलोग्राम सोना भी है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। मंदिर के पास लगभग 90 एकड़ की कीमती जमीन भी है। हालांकि, जमीन को लेकर कई इलाकों में कानूनी झगड़े चल रहे हैं।
पिछले साल मिला कितना दान?
महाकाल लोक की स्थापना के बाद, बाबा महाकाल मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में पहुंच गई है। बीते साल यानी 2025 में लगभग 60 मिलियन भक्तों ने दर्शन किए। उन्होंने 107 करोड़ रुपये दान किए। इसमें से 43 करोड़ रुपये दान पेटियों में और 64 करोड़ रुपये शीघ्र दर्शन रसीदों से मिले।
यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में कब मनाई जाएगी होली? दरबार ने दूर किया चंद्र ग्रहण वाला कन्फ्यूजन, आप भी जान लीजिए सही तिथि
साल 2025 में मंदिर को दान में 592.36 किलो चांदी और 1.48 किलो सोना मिला। चांदी का दान बढ़ा है, 2024 के मुकाबले 193 किलो ज्यादा चांदी मिली है। 2025 में मिले सोने की मात्रा 2024 के मुकाबले कम है। जब सिर्फ लगभग 1.5 किलो सोना दान बाबा महाकाल को चढ़ा था।
Frequently Asked Questions
-
Que: महाकाल मंदिर की कुल संपत्ति कितनी है?
Ans: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदिर प्रबंधन के पास 300 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी (FD) है। इसके अलावा सोना, चांदी और लगभग 90 एकड़ जमीन भी मंदिर की संपत्ति में शामिल है।
-
Que: महाकाल मंदिर के पास कितना सोना और चांदी है?
Ans: मंदिर के पास लगभग 20 किलोग्राम सोना (करीब 30 करोड़ रुपये मूल्य) और 2,000 किलोग्राम से अधिक चांदी (करीब 60 करोड़ रुपये मूल्य) मौजूद है।
-
Que: महाकाल मंदिर के पास कितनी जमीन है?
Ans: मंदिर के नाम पर लगभग 90 एकड़ की जमीन दर्ज है। हालांकि, कुछ जमीनों को लेकर कानूनी विवाद भी चल रहे हैं।
-
Que: 2025 में महाकाल मंदिर को कितना दान मिला?
Ans: साल 2025 में लगभग 107 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ। इसमें 43 करोड़ रुपये दान पेटियों से और 64 करोड़ रुपये शीघ्र दर्शन रसीदों से मिले।
-
Que: 2025 में महाकाल मंदिर में कितने भक्तों ने दर्शन किए?
Ans: 2025 में लगभग 60 मिलियन (6 करोड़) भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
-
Que: 2025 में सोना और चांदी का दान कितना मिला?
Ans: साल 2025 में मंदिर को 592.36 किलो चांदी और 1.48 किलो सोना दान में मिला। चांदी का दान 2024 की तुलना में 193 किलो अधिक रहा।
-
Que: क्या महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर की आय बढ़ी है?
Ans: हाँ, Mahakal Lok के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे मंदिर की आय और दान राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
Madhya pradesh mahakal temple property details know how wealthy is baba mahakal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में बिजली खरीद को लेकर होगी कैबिनेट की मंजूरी, सीएम की अनुमती के बाद लोगू होगी नीति; जानें क्या है नई नीति
May 14, 2026 | 07:05 PMबंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी
May 14, 2026 | 07:03 PMभारतीय रुपये की विदेशों में बढ़ जाती है ताकत, इन 5 देशों में कम पैसों में घूमने का मिलेगा मजा
May 14, 2026 | 07:02 PMExplainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
May 14, 2026 | 06:53 PMAIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, मतीन का घर गिरा तो पूरा हिंदुस्तान देखेगा, हम खड़ा करेंगे आलीशान आशियाना
May 14, 2026 | 06:48 PMसड़क हादसे के बाद ऐसे मिलता है मुआवजा, जानें कौन कर सकता है क्लेम और कितना मिल सकता है पैसा
May 14, 2026 | 06:48 PMभंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग
May 14, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM













