Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम से जुड़ने लगे उत्तर भारतीय, ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद

Congress Outreach Program: मुंबई में कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम से बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक जुड़े, जहां उन्होंने अपनी समस्याएं रखीं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 14, 2025 | 10:09 PM

कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम से जुड़ने लगे उत्तर भारतीय

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Congress: मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा उत्तर भारतीय समाज को कांग्रेस से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई संवाद मुहिम अब असर दिखाने लगी है। रविवार को जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित विघ्नेश्वर मैदान में उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अभियान ‘संवाद उत्तर भारतीयों से चर्चा मुद्दों पर’ के तहत बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों ने भाग लिया।

उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट अवनीश तीर्थराज सिंह ने ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों की समस्याओं का समाधान किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में उनके हितों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज का संवाद कार्यक्रम रिक्शा व्यवसाय से जुड़ा है और इससे संबंधित समस्याओं को कांग्रेस के घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) में शामिल किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान

एड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि चुनाव के समय धर्म और जाति के नाम पर लोगों को भड़काकर राजनीति की जाती है, लेकिन समाज में रचनात्मक कार्य करने वालों को ही जनप्रतिनिधि चुना जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर राजनीति करने वालों से सावधान रहने की अपील की। सिंह ने यह भी कहा कि उत्तर भारतीय समाज की समस्याओं, सुझावों, संस्कृति और एकता को एक मंच पर लाने का यह एक सार्थक प्रयास है। यह व्यापक जनसंपर्क अभियान उत्तर भारतीय समाज से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश

राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर

ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं

सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय

टैक्सी स्टैंड को समाप्त किया

संवाद कार्यक्रम के दौरान टैक्सी चालकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि बीएमसी द्वारा टैक्सी पार्किंग के लिए बनाए गए टैक्सी स्टैंड को समाप्त किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण मुंबई की पहचान मानी जाने वाली काली-पीली टैक्सी सेवा खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं ऑटो-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस उन्हें बेवजह परेशान करती है।

ये भी पढ़े: सीसीआई से ज्यादा निजी व्यापारियों को फायदा, कपास किसानों को मिल रहा कम दाम

कई रिक्शा चालकों ने बताया कि वे पैसेंजर के इंतजार में रिक्शा लेकर खड़े रहते हैं, तभी पीछे से हवलदार आकर फोटो खींचता है और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर देता है, जिससे उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ता है। इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ ने इस संवाद अभियान की शुरुआत 7 दिसंबर को की थी, जिसकी पहली कड़ी में मुंबई के तबेले वालों के साथ संवाद किया गया था।

Congress outreach program uttar bhartiya mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 10:09 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.