scorecardresearch
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi
  • ई-पेपर
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • महाराष्ट्र
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वायरल
  • बिज़नेस
  • लाइफ़स्टाइल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • नवभारत विशेष
  • वीडियो
  • अन्य Navbharat LIVE
    • फैक्ट चेक
    • धर्म
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • वेब स्टोरीज़
    • टेक्नॉलजी
    • यूटिलिटी न्यूज़
    • फोटो
    • करियर
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • चुनाव

In Trends:
  • वैलेंटाइन डे |
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 |
  • महाशिवरात्रि |
  • सोना-चांदी भाव |
  • शेयर बाजार |
  • आज का मौसम
Follow Us
  • Google News
  • instagram enavabharat
  • web-storiesवेब स्टोरीज
  • photosफोटो
  • Home Iconहोम
  • videosविडियो
  • latest-newsफटाफट खबरें
  • Hindi News »
  • Maharashtra »
  • Mumbai »
  • Congress Breaks Mva To Contest Bmc Elections Alone Mumbai

बिहार में हार से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! कांग्रेस अकेले लड़ेगी BMC चुनाव, उद्धव-पवार को झटका

Maharashtra Politics: मुंबई कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा की। जिससे MVA टूटना तय माना जा रहा है। इससे उद्धव ठाकरे और शरद पवार को बड़ा झटका लगा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 15, 2025 | 07:46 PM
Congress Will Contest BMC Elections Alone

विजय वडेट्टीवार, उद्धव ठाकरे, शरद पवार (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram enavabharat whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive
Share on desktop
Share on mobile
Follow Us :
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram navbharatlive whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive

Congress Will Contest BMC Elections Alone: बिहार चुनाव में शर्मनाक शिकस्त और महागठबंधन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र में अपने सहयोगियों को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने आगामी मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव अपने दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है।

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के टूटने की अटकलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को मुंबई में मुहर लगा दी।

कांग्रेस के एक दिवसीय शिविर उनके स्वबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही मुंबई में मविआ तथा खासकर कांग्रेस के साथ पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी का गठबंधन टूटना तय हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

आसान भाषा में समझें शिंदे और पवार का खेला, शिवसेना और एनसीपी के अलग गठबंधन का क्या है मतलब?

आसान भाषा में समझें शिंदे और पवार का खेला, शिवसेना और एनसीपी के अलग गठबंधन का क्या है मतलब?

मुंबई के भायखेला इलाके में बड़ा हादसा! 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट भरभराकर गिरी, 5 लोग जख्मी

मुंबई के भायखेला इलाके में बड़ा हादसा! 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट भरभराकर गिरी, 5 लोग जख्मी

चंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!

चंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!

उद्धव को थी पल-पल की खबर! चंद्रपुर में गद्दारी के आरोपों पर UBT ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे कांग्रेस की लुटिया डुबोयी

उद्धव को थी पल-पल की खबर! चंद्रपुर में गद्दारी के आरोपों पर UBT ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे कांग्रेस की लुटिया डुबोयी

रमेश चेन्नीथला ने किया ऐलान

एक दिवसीय शिविर में रमेश चेन्नीथला ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव हैं और पार्टी के जिला, ब्लॉक सहित सभी स्तर के कार्यकर्ता स्वबल पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की इच्छाओं का सम्मान करते हुए हमने मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

अब मुंबई की सभी 227 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को फिर से मजबूत बनाना है और हमें विश्वास है कि इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़, सह-प्रभारी यूबी व्यंकटेश, पूर्व मंत्री असलम शेख, विधायक भाई जगताप, विधायक ज्योति गायकवाड़ सहित कई नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

शरद पवार के साथ गठबंधन के संकेत

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं की तीव्र इच्छा के आधार पर उपरोक्त निर्णय लिया गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं की इच्छा अपने बल पर चुनाव लड़ने की है। कार्यकर्ताओं की राय हमने पार्टी नेतृत्व के सामने रखा और मुंबई कांग्रेस के शिविर में उसी के अनुरूप निर्णय लिया गया।

वर्षा ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, लेकिन अन्य दलों के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं किए हैं। आंबेडकरवादी आरपीआई के कुछ गुट और सम विचारधारा वाली कुछ पार्टियां हमारे साथ आने को इच्छुक हैं, उनके साथ हम चर्चा करेंगे।

शरद पवार के नेतृत्व वाली राकां हमेशा कांग्रेस की स्वाभाविक साझेदारी रही है, इसलिए इस संदर्भ में राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के साथ भी बातचीत की जाएगी।

उद्धव के लिए बड़ा झटका

देश में निरंतर मजबूत हो रही भारतीय जनता पार्टी अब किसी भी हाल में मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना महापौर बैठाने को प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे किसी भी तरह से मुंबई जीत कर अपनी पार्टी यूबीटी और अपना सियासी अस्तित्व बचाने के जूझ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ के दो दशक पुराने मतभेदों को भी भुला दिया। लेकिन कांग्रेस के ‘एकला चलो’ की आधिकारिक घोषणा से उद्धव के प्रयासों पर पानी फिर गया है।

यह भी पढ़ें:- ‘बिहार चुनाव घोटाला, वोट चोरी से जीती भाजपा’, उद्धव गुट का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुंबई में मविआ के टूटने से कांग्रेस के साथ-साथ यूबीटी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे वर्षों से नगरसेवक बनने का सपना देख रहे तथा चुनाव लड़ने की तैयारी करनेवाले कई कार्यकर्ताओं के मंसूबों पूरे होने की संभावना बढ़ गई है। राजनीति के लिहाज से ये दावा किया जा रहा है कि इससे कांग्रेस के साथ-साथ यूबीटी को भी जनाधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

‘मनसे’ से नहीं मिला मन

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का नाम लिए बगैर तीखा हमला बोला। उन्होंने मनसे की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम देश के संविधान को मानने वाले लोग हैं। हम सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। कुछ पार्टियों की ओर से लगातार मारपीट की जाती है, कानून-व्यवस्था को हाथ में लिया जाता है और जो भाषा तथा व्यवहार इस्तेमाल किया जाता है, वह हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है।

Follow Navbharatlive whatsapp

Congress breaks mva to contest bmc elections alone mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 07:46 PM

Topics:  

  • BMC
  • Congress
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai
  • Shiv Sena UBT

लेटेस्ट न्यूज़

और पढ़ें
‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना की खुली धमकी, लगाए पोस्टर

‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना की खुली धमकी, लगाए पोस्टर

Feb 12, 2026 | 12:00 PM
नागपुर का ‘रेत सिंडिकेट’: 80 करोड़ डकार गया कारोबारी, फिर भी रेड कार्पेट बिछाए बैठे हैं खनन अधिकारी!

नागपुर का ‘रेत सिंडिकेट’: 80 करोड़ डकार गया कारोबारी, फिर भी रेड कार्पेट बिछाए बैठे हैं खनन अधिकारी!

Feb 12, 2026 | 11:57 AM
Eknath Khadse: शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे पर FIR, पुलिस से बदतमीजी और गाली-गलौज का आरोप

Eknath Khadse: शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे पर FIR, पुलिस से बदतमीजी और गाली-गलौज का आरोप

Feb 12, 2026 | 11:56 AM
नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई

नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई

Feb 12, 2026 | 11:47 AM
मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा

मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा

Feb 12, 2026 | 11:45 AM
अकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज

अकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज

Feb 12, 2026 | 11:44 AM
दिल्ली के द्वारका में बालकनी बनी स्टेज, अंकल ने गिटार लेकर गाया गाना; झूमते नजर आए पड़ोसी

दिल्ली के द्वारका में बालकनी बनी स्टेज, अंकल ने गिटार लेकर गाया गाना; झूमते नजर आए पड़ोसी

Feb 12, 2026 | 11:43 AM

वीडियो गैलरी

और देखे
video-icon
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Feb 11, 2026 | 10:08 PM
video-icon
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:35 PM
video-icon
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Feb 11, 2026 | 09:25 PM
video-icon
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:19 PM
video-icon
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:13 PM
video-icon
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

Feb 11, 2026 | 09:07 PM
video-icon
‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

Feb 11, 2026 | 09:01 PM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.