- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Coconut Is Expensive Due To Less Arrival In Vashi Apmc Market Inflation Hits Ganpati Bappa Modak
गणपति बप्पा के मोदक पर महंगाई की मार, गणेशोत्सव में नारियल और अंबेमोहर चावल महंगे
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: नारियल की कम आवक के कारण इस गणेशोत्सव में मोदक महंगे हो गए हैं, जिससे भक्तों को बप्पा के प्रिय भोग पर महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

बप्पा के लिए नारियल मोदक महंगे ( pic credit; social media)
Maharashtra News: वाशी स्थित एपीएमसी बाजार में इस बार नारियल की आवक कम होने से इसकी कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। गणेशोत्सव के चलते नारियल की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसके कारण थोक और खुदरा बाजार दोनों जगह दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
फिलहाल थोक बाजार में नारियल 28 से 65 रुपए प्रति नग बिक रहा है, जबकि खुदरा बाजार में इसकी कीमत 40 से 75 रुपए प्रति नग तक पहुंच गई है। इससे इस साल बप्पा को अर्पित किए जाने वाले मोदक पर महंगाई की सीधी मार पड़ी है।
व्यापारियों के अनुसार, दक्षिण भारत के राज्यों में इस साल मानसून के दौरान तेज गर्मी और कीटों के हमले की वजह से नारियल की पैदावार घटी है। पहले जहां एक पेड़ से करीब 100 नारियल मिलते थे, वहीं इस बार केवल 55 से 60 नारियल ही आ रहे हैं। इसी कारण बाजारों में आवक कम हो गई है। इसका असर सूखे नारियल (गरी) पर भी दिख रहा है। त्योहार से पहले जहां गरी 300 से 350 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, वहीं अब इसकी कीमत 400 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
100 साल बाद भी गोंदिया नगर परिषद के पास नहीं डंपिंग यार्ड, ठेकेदार के भरोसे कचरा प्रबंधन
एस कुमार्स बैंक फ्रॉड केस में शिकंजा, ईडी ने रायगढ़ और लंदन की करोड़ों की संपत्तियों को किया अटैच
ACB की बड़ी कार्रवाई: खुर्सापार चेक पोस्ट पर 500 रुपये की घूस लेते आरटीओ इंस्पेक्टर और दलाल गिरफ्तार
वर्धा में मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, मृग नक्षत्र के बाद भी बारिश का इंतजार
इस बढ़ती महंगाई से गृहणियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पूजा, प्रसाद और मिठाइयों के लिए नारियल का उपयोग सबसे ज्यादा होता है, इसलिए नारियल महंगा होने से मोदक और अन्य नारियल आधारित मिठाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं।
नारियल के साथ-साथ मोदक बनाने में इस्तेमाल होने वाले अंबेमोहर चावल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उकड़ी मोदक बनाने के लिए सबसे ज्यादा मांग इसी चावल की रहती है। पिछले साल की तुलना में इस साल अंबेमोहर चावल की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। फिलहाल यह 75 से 150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा इंद्रायणी चावल 65 से 70 रुपए और बासमती चावल 80 से 150 रुपए किलो उपलब्ध है।
व्यापारियों का कहना है कि अंबेमोहर चावल की खेती करने वाले किसानों की संख्या लगातार कम हो रही है, जिससे इसका उत्पादन भी घट गया है। ऐसे में बढ़ती मांग के कारण इसके दामों में तेजी आई है।
गणपति बप्पा का प्रिय भोग मोदक है, लेकिन इस बार नारियल और चावल दोनों के महंगे होने से भक्तों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
Coconut is expensive due to less arrival in vashi apmc market inflation hits ganpati bappa modak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 साल बाद भी गोंदिया नगर परिषद के पास नहीं डंपिंग यार्ड, ठेकेदार के भरोसे कचरा प्रबंधन
Jun 12, 2026 | 10:22 AMModel Harsha Sani Arrested: 11 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई मॉडल, बैंकॉक कनेक्शन की जांच जारी
Jun 12, 2026 | 10:20 AMएस कुमार्स बैंक फ्रॉड केस में शिकंजा, ईडी ने रायगढ़ और लंदन की करोड़ों की संपत्तियों को किया अटैच
Jun 12, 2026 | 10:10 AMमशहूर अंतरराष्ट्रीय शूटर और मनु भाकर के कोच Jaspal Rana का 49 साल की उम्र में दिल्ली में निधन
Jun 12, 2026 | 10:10 AMACB की बड़ी कार्रवाई: खुर्सापार चेक पोस्ट पर 500 रुपये की घूस लेते आरटीओ इंस्पेक्टर और दलाल गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 10:05 AMमुरैना में सड़क पर आग का गोला बनकर दौड़ती रही लोडिंग गाड़ी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Jun 12, 2026 | 10:03 AMवर्धा में मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, मृग नक्षत्र के बाद भी बारिश का इंतजार
Jun 12, 2026 | 10:01 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM










