Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स

Cockroach Janta Party Kiren Rijiju Claim: कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 22.8 मिलियन पार। किरण रिजिजू के पाकिस्तानी फॉलोअर्स वाले दावे को अभिजीत दीपके ने डेटा के साथ बताया झूठा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 24, 2026 | 05:53 PM

CJP का किरण रिजिजू पर पलटवार, पाकिस्तानी नहीं है फॉलोवर्स (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cockroach Janta Party Instagram Followers: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक मीम-आधारित डिजिटल आंदोलन अब देश की मुख्यधारा की राजनीति का सबसे बड़ा विवाद बन चुका है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक या बंद किए जाने के बाद, रविवार को संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस पर दोबारा नियंत्रण पाते ही सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अभिजीत ने एक कॉकरोच की तस्वीर के साथ वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हम वापस आ गए हैं, आप शायद भूल गए हैं कि हम विपरीत परिस्थितियों में भी जीवित रहने के लिए क्या कर सकते हैं।”

इस डिजिटल लहर से मची राजनीतिक खलबली के बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के एक परोक्ष ट्वीट ने आग में घी डालने का काम किया। रिजिजू ने लिखा था कि भारत में युवाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर कृत्रिम रूप से पाकिस्तान और विदेशी ताकतों की मदद से फॉलोअर्स बढ़ा रहे हैं। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अभिजीत दीपके ने अपने अकाउंट्स का वास्तविक एनालिटिक्स डेटा सार्वजनिक कर दिया, जिसने केंद्रीय मंत्री के दावों की हवा निकाल दी। अभिजीत ने सीधे सवाल किया कि आखिर जायज मुद्दों पर आवाज उठाने वाले भारतीय युवाओं को ‘पाकिस्तानी’ बताकर क्यों बदनाम किया जा रहा है?

I pity those who seek their followers in social media from Pakistan & George Soros gang. — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

संसद रत्न 2026: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे दूसरी बार होंगे सम्मानित; संसदीय प्रदर्शन में फिर गाड़ा झंडा

Vidhan Parishad Election: शिंदे के बाद संकटमोचक महाजन दिल्ली रवाना; क्या जलगाव व नासिक की सीट पर फंसा है पेंच?

व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण ही महाशक्ति बनाने का मार्ग डॉ. अनिल बोंडे का प्रतिपादन

भंडारा में सौर कृषि पंप योजना को मिली रफ्तार, 3,832 किसानों के खेतों में लगे सोलर पंप

6 लाख हस्ताक्षरों वाली वेबसाइट अभी भी बंद

अभिजीत ने जानकारी दी कि सरकार के दबाव में उनकी आधिकारिक वेबसाइट को पूरी तरह ठप (Down) कर दिया गया है, जिस पर 10 लाख से अधिक युवाओं ने बकायदा पंजीकरण (Registration) कराया था। इस वेबसाइट पर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन कैंपेन चलाया जा रहा था, जिस पर महेज कुछ ही दिनों में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने डिजिटल दस्तखत दर्ज किए थे। फिलहाल वेबसाइट खोलने पर “यह साइट उपलब्ध नहीं है” का एरर आ रहा है।

This is the screen recording of our audience demographic which we have shared with media before our account was hacked. More than 94% of the audience is from India. Why is a Union Minister @KirenRijiju labelling Indian youth as Pakistani? https://t.co/av0WnxIOui pic.twitter.com/W4YY1LL1IJ — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 23, 2026

ये भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी को अन्ना हजारे के समर्थन के बाद गिरीश महाजन का बड़ा बयान; कहा- ‘जल्द करूंगा मुलाकात’

कौन हैं बोस्टन में बैठकर सरकार को चुनौती देने वाले अभिजीत?

देश भर में चर्चा का विषय बने 30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की डिग्री ली है और फिलहाल अमेरिका के प्रतिष्ठित बोस्टन विश्वविद्यालय से जनसंपर्क (Public Relations) में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं। वे अमेरिका में रहकर ही अपने ‘X’ और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भारत में किसानों के आंदोलन, बेरोजगारी और परीक्षा घोटालों जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सीधे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को निशाना बना रहे हैं।

केजरीवाल की ‘AAP’ के रह चुके हैं मुख्य मीम रणनीतिकार

अभिजीत डिजिटल प्रोपेगैंडा और मीम वॉर के पुराने खिलाड़ी हैं। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुख्य सोशल मीडिया रणनीतिकार के रूप में काम किया था। उस चुनाव के दौरान ‘आप’ के जितने भी बड़े वायरल मीम्स और ऑनलाइन कैंपेन थे, वे अभिजीत ने ही डिजाइन किए थे। बाद में व्यक्तिगत कारणों और आर्थिक स्थिरता के लिए ‘आप’ छोड़कर वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। अब CJP के जरिए उनके इस आक्रामक डिजिटल उभार ने भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Cockroach janta party instagram restored abhijit deepke debunks kiren rijiju pakistan followers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 05:36 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Kiren Rijiju
  • Maharashtra News
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.