Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें

Pune Pandharpur Highway Traffic Traffic Diverted: संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला 2026 के चलते पुणे-पंढरपुर मार्ग पर 10 से 15 जुलाई तक ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया गया है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 10, 2026 | 10:09 PM

आषाढ़ी वारी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Pandharpur Highway Traffic Changes: संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला 2026 के अवसर पर पुणे-पंढरपुर मार्ग पर लाखों वारकरियों की सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 965  मतलब पुणे-बारामती मार्ग पर यातायात में 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बड़े बदलाव किए गए हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

शनिवार, 11 जुलाई को दोनों पालखियों का पुणे से प्रस्थान होगा। इसी के मद्देनजर पुणे ग्रामीण पुलिस ने अधिसूचना जारी कर अस्थायी बदलाव किए हैं ताकि पैदल चलने वाले वारकरियों को कोई बाधा न पहुंचे।

प्रमुख बदलाव और वैकल्पिक मार्ग

  • जेजुरी और बेलसर फाटा: 10 जुलाई रात 8 बजे से 13 जुलाई शाम 5 बजे तक बारामती, फलटण और सतारा की ओर से पुणे आने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। यह ट्रैफिक बेलसर फाटा – वाघापुर चौक – उरुली कांचन होकर पुणे की ओर मोड़ा गया है। इसके बाद 13 जुलाई शाम से 14 जुलाई रात तक का ट्रैफिक बेलसर-नाझरे-मोरगांव-नीरा होकर निकाला जाएगा।
  • मोरगांव और जेजुरी चौक: 10 से 12 जुलाई के बीच नीरा के रास्ते पुणे जाने वाली गाड़ियां जेजुरी-मोरगांव-सुपा-केडगांव चौफुला मार्ग का इस्तेमाल करेंगी। वहीं 14 और 15 जुलाई को सासवड के रास्ते सतारा/फलटण जाने वाला ट्रैफिक जेजुरी-मोरगांव-लोणी भापकर फाटा होकर गुजरेगा।
  • नीरा और सासवड क्षेत्र: 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच सतारा और फलटण से पुणे जाने वाला यातायात नीरा-मोरगांव-सुपा-केडगांव चौफुला मार्ग से डायवर्ट किया गया है। सासवड पुलिस स्टेशन की सीमा में 13 से 15 जुलाई के बीच पुणे से सतारा/फलटण जाने वाला ट्रैफिक सासवड-नारायणपुर-कापूरहोळ या सासवड-वीर फाटा मार्ग से भेजा जाएगा।
  • सुपा और बारामती मार्ग: सुपा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 13 जुलाई सुबह से 15 जुलाई रात तक जेजुरी के रास्ते पुणे जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इसे मोरगांव-सुपा-केडगांव चौफुला और सोलापुर हाईवे की ओर मोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई–पुणे रेल यात्रियों के लिए एसटी की बड़ी राहत: 200 अतिरिक्त बस फेरियां शुरू, परिवहन मंत्री सरनाईक का फैसला

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस

महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल

मुंबई–पुणे रेल यात्रियों के लिए एसटी की बड़ी राहत: 200 अतिरिक्त बस फेरियां शुरू, परिवहन मंत्री सरनाईक का फैसला

प्रशासन की अपील

पुणे ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल पालखी यात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू होंगे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने और पुलिस द्वारा सुझाए गए रास्तों का ही पालन करने का अनुरोध किया है।

विशेष रूप से 11 जुलाई को पालखी प्रस्थान के समय पुणे शहर और उसके आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ की संभावना है, इसलिए यात्रा की योजना पहले से बना लें।

Pune pandharpur highway traffic changes palkhi sohala alternative routes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 10:09 PM

Topics:  

  • Ashadhi Wari
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.