-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Girish Mahajan Reacts To Anna Hazare Statement Supporting Cockroach Janta Party
कॉकरोच जनता पार्टी को अन्ना हजारे के समर्थन के बाद गिरीश महाजन का बड़ा बयान; कहा- ‘जल्द करूंगा मुलाकात’
- Written By: अनिल सिंह
Anna Hazare Cockroach Janta Party Girish Mahajan: कॉकरोच जनता पार्टी को अन्ना हजारे के समर्थन के बाद मंत्री गिरीश महाजन का बड़ा बयान। लोकायुक्त कानून को लेकर अन्ना ने दी आंदोलन की चेतावनी।

'कॉकरोच जनता पार्टी' को अन्ना हजारे का सपोर्ट, गिरीश महाजन का बयान आया सामने (डिजाइन फोटो)
Anna Hazare Supports Cockroach Janta Party: महाराष्ट्र और देश की राजनीति में इन दिनों पारंपरिक रैलियों से इतर एक नए किस्म का ‘डिजिटल पॉलिटिकल वेव’ देखने को मिल रहा है। कभी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (Anti-Corruption Movement) के सिपाही रहे अभिजीत दीपके द्वारा शुरू की गई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ देश में युवाओं की नई पसंद बनकर उभरी है। देखते ही देखते इस प्रतीकात्मक पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन पर जब रालेगण सिद्धि में खुद अन्ना हजारे ने अपनी मुहर लगाई, तो सत्ताधारी महायुति गठबंधन और भाजपा के भीतर भी हलचल तेज हो गई।
अन्ना हजारे ने देश की युवा शक्ति की सराहना करते हुए कहा था, “नाम भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन हमें उस दर्द और विरोध को समझना होगा जिसके कारण युवाओं को यह नाम चुनना पड़ा। युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। जब करोड़ों युवा इस तरह एक साथ आ रहे हैं, तो मौजूदा सरकार को अहंकार छोड़कर उनकी भावनाओं को समझना चाहिए और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।”
गिरीश महाजन ने अन्ना से मिलने की कही बात, लोकायुक्त पर साधी चुप्पी
अन्ना हजारे के इस तीखे बयान और सरकार को दी गई नसीहत के बाद जलगांव में मीडिया से बात करते हुए संकटमोचक मंत्री गिरीश महाजन ने बेहद सधा हुआ जवाब दिया। महाजन ने कहा, “अन्ना हजारे हमारे अत्यंत सम्मानित और वरिष्ठ नेता हैं। पिछले कुछ सालों से उनके और हमारे बीच सीधे संवाद की कमी रही है। मैं बहुत जल्द रालेगण सिद्धि जाकर अन्ना हजारे जी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करूंगा और उनके सभी संशयों को दूर करने का प्रयास करूंगा।” हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे लोकायुक्त कानून को लागू करने में हो रही देरी और कॉकरोच पार्टी के डिजिटल उभार पर सीधा सवाल पूछा, तो महाजन ने इस पर कोई भी स्पष्ट जवाब देने से पूरी तरह परहेज किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
दर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
अकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
ये भी पढ़ें- कोपरगांव नगर पालिका का प्री-मानसून ड्रेन सफाई अभियान शुरू, मेयर पराग संधान ने किया शुभारंभ
लोकायुक्त कानून को लेकर फिर आंदोलन की राह पर अन्ना?
‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ के बहाने अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार की सबसे दुखती रग ‘लोकायुक्त अधिनियम’ पर भी अपनी उंगली रख दी है। महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त कानून पारित हुए एक लंबा समय बीत चुका है, लेकिन इसके पूर्ण क्रियान्वयन और ज्यूडिशियल पावर को लेकर प्रशासनिक स्तर पर फाइलें दबी हुई हैं। अन्ना हजारे ने तीखे लहजे में पूछा, “क्या इस राज्य में खुद सरकार द्वारा पास किए गए लोकायुक्त कानून को जमीन पर उतरवाने के लिए भी मुझे इस उम्र में फिर से अनशन या विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ेगा?”
युवाओं के आक्रोश को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा?
राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को मिल रहा 1 करोड़ से अधिक लोगों का समर्थन यह दर्शाता है कि देश का पढ़ा-लिखा युवा वर्ग मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था और बयानों से असंतुष्ट है। मुख्य न्यायाधीश के बयान के विरोध से शुरू हुआ यह डिजिटल आंदोलन अब एक बड़े सामाजिक-राजनैतिक विमर्श का रूप लेता जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मंत्री गिरीश महाजन जब अन्ना हजारे से मिलेंगे, तो क्या वे लोकायुक्त को लागू करने का कोई ठोस आश्वासन दे पाएंगे या यह विवाद आगामी चुनावों में सरकार के लिए नई मुसीबत खड़ी करेगा।
Girish mahajan reacts to anna hazare statement supporting cockroach janta party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM












