Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान

Mahatma Phule Loan Waiver Scheme: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महात्मा फुले कर्जमाफी योजना के तहत कृषि ऋण माफी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की। विधानसभा में विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 10, 2026 | 11:18 PM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

CM On Mahatma Phule Loan Waiver Scheme: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अंतिम सप्ताह प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों पर करारा पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था से लेकर किसानों की कर्जमाफी और राजनीतिक हमलों पर विपक्ष को जम कर धोया और सरकार का पक्ष मजबूती से रखा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महात्मा फुले कर्जमाफी योजना के तहत पहले तय की गई 50 हजार रुपए की सीमा को बढ़ाकर अब 2 लाख रुपए तक कर दिया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने प्रोत्साहन अनुदान प्राप्त करने के लिए वर्ष 2026-27 का फसल ऋण चुकाने की अनिवार्य शर्त को भी पूरी तरह से हटा दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य के उन लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में से कम से कम दो वर्ष अपने ऋण का नियमित भुगतान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा

सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें

छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस

कर्जमाफी टली, किसान हलकान

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विपक्ष भले ही राजनीति करे, लेकिन महायुति सरकार ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती तो इस कर्जमाफी के फैसले को वर्ष 2029 तक टाल सकती थी, क्योंकि सरकार सभी चुनाव जीत चुकी थी।

लेकिन किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाना और उन्हें संकट से बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकता थी, इसलिए इस निर्णय को टाला नहीं गया। इस शर्त को हटाने से सरकार पर 5 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

राज को बताया मिमिक्री मास्टर

मिसिंग लिंक परियोजना को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री के हिंदी में भाषण देने पर उठाए गए सवालों का देवेंद्र फडणवीस ने करारा जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए राज ठाकरे को ‘मिमिक्री आर्टिस्ट’ करार दिया और कहा कि यदि वे राजनीति के बजाय मिमिक्री के क्षेत्र में जाते, तो आज किसी भी स्टैंड-अप कॉमेडियन के लिए मार्केट नहीं बचता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को केवल ‘सुपारी’ लेकर राजनीति करने की आदत है, लेकिन वे ऐसी आलोचनाओं से डरने वाले नहीं हैं।

महिलाओं की सुरक्षा सबसे अहम

राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे अहम है और इसके लिए पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से लैस किया जा रहा है। विपक्ष द्वारा पुलिस के मनोबल को तोड़ने वाले बयानों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में त्वरित जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पानी जैसी गहरी है महायुती की दोस्ती

सत्र के दौरान विधान परिषद में सदन के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। शरद पवार से हुई मुलाकात पर शिवसेना (ठाकरे गुट) द्वारा की जा रही राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पेट में बिना वजह मरोड़ उठ रही है।

उन्होंने शायरी के जरिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अपनी अटूट दोस्ती को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारी दोस्ती पानी की तरह साफ और गहरी है, जिसे कोई जुदा नहीं कर सकता। उन्होंने विपक्ष को पुलिस का मनोबल न तोड़ने की सलाह देते हुए साफ किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे अहम है।

यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क

महत्वपूर्ण प्वाइंटर

  • महात्मा फुले कर्जमाफी योजना के तहत किसानों को अब 50 हजार की जगह 2 लाख रुपए तक कर्जमाफी मिलेगी।
  • प्रोत्साहन अनुदान के लिए 2026-27 का फसल ऋण चुकाने की अनिवार्य शर्त समाप्त।
  • पिछले तीन वर्षों में से कम से कम दो वर्ष नियमित ऋण चुकाने वाले किसान भी योजना के पात्र होंगे।
  • इस फैसले से सरकार पर 4 से 5 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
  • कर्जमाफी का उद्देश्य किसानों को साहूकारों पर निर्भर होने से बचाना है।
  • मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई।
  • अजीत पवार विमान हादसे में सीआईडी और एएआईबी की जांच जारी, ब्लैक बॉक्स डेटा रिकवर, अंतिम रिपोर्ट जनवरी से पहले संभावित।
  • मिसिंग लिंक विवाद पर राज ठाकरे के तंज का मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।
  • एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में फडणवीस से दोस्ती को लेकर शायरी सुनाई और विपक्ष पर हमला बोला।

Cm on mahatma phule loan waiver scheme 2 lakh farm in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 11:09 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Farmers Loan Waiver
  • Maharashtra government announcement
  • Maharashtra News
  • Sharad Pawar
  • Shiv Sena UBT
  • Vidarbha Farmers
  • Zero Tolerance Policy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.