-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Cm Fadnavis Directed To Speed Up Auction Process Of Mining Areas In State
Mumbai News: राज्य में खनन क्षेत्रों की नीलामी प्रक्रिया को दी जाए गति, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
- Written By: आंचल लोखंडे
नए खनन क्षेत्रों की मंजूरी प्रक्रिया में "गति शक्ति" प्लेटफॉर्म का प्रभावी इस्तेमाल करें। राज्य में खनन क्षेत्रों को शुरू करने के लिए नीलामी प्रक्रिया को गति दें, ऐसे निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए।

खनन क्षेत्रों की नीलामी प्रक्रिया। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: राज्य में जिन खनन क्षेत्रों की नीलामी हो चुकी है, उन्हें तुरंत ही शुरू करें। सभी संबंधित सरकारी विभाग इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करें। नए खनन क्षेत्रों की मंजूरी प्रक्रिया में “गति शक्ति” प्लेटफॉर्म का प्रभावी इस्तेमाल करें। राज्य में खनन क्षेत्रों को शुरू करने के लिए नीलामी प्रक्रिया को गति दें, ऐसे निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र में प्रमुख खनिजों से जुड़े 40 खनन क्षेत्रों के कार्यान्वयन को लेकर सह्याद्री अतिथि गृह में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, खनन मंत्री शंभूराज देसाई, राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर उपस्थित थे।
राजस्व में वृद्धि
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि खनन क्षेत्र के उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक मंजूरियों को कम से कम समय में दिए जाएं, जिससे उत्खनन और परिवहन प्रक्रिया में तेजी आएगी और इसके साथ ही सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी। खनन विभाग के कामों में आधुनिक तकनीकों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
द्रास अस्पताल पहुंचीं CT स्कैन-एम्बुलेंस, श्रीकांत शिंदे बोले- महाराष्ट्र-कश्मीर-शिवसेना का बंधन हो रहा मजबूत
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
मुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
उद्यमियों के सुझाव
राज्य में खनन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लें। खनन विभाग से जुड़े पर्यावरण, राजस्व, भूमि अधिग्रहण और वन विभाग के प्रलंबित कार्यों को तुरंत पूरा किया जाए। इन कार्यों को तेजी से करने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जाएं। इसके साथ ही सभी विभागों के लिए एक शासन निर्णय जारी कर हरेक विभाग की जिम्मेदारियां तय करें।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
खनन क्षेत्रों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि खनन क्षेत्रों से संबंधित सभी सुनवाई जल्द पूरी की जाएं और नियमों का पालन करने वाले उद्योगों की समय-सीमा बढ़ाकर दी जाए। खनन विभाग, राज्य खनन निगम और केंद्र-राज्य के बीच समन्वय आवश्यक है। प्रत्येक खनिज के अनुसार खनन क्षेत्रों की समीक्षा कर, शुरू, बंद और नीलामी योग्य खनन क्षेत्रों पर कार्रवाई की जाए।
ई-नीलामी प्रक्रिया
राज्य में खनिज अन्वेषण को बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा खनन क्षेत्रों को नीलामी के लिए खोला जाए। इसके साथ ही एकीकृत खनन क्षेत्र प्रबंधन कंप्यूटर प्रणाली 2.0 लागू करने के निर्देश भी इस बैठक में दिए गए हैं। इस बैठक में राज्य खनन निगम और खनन विभाग के तहत आने वाले कामों, खनिज क्षेत्रों की ई-नीलामी प्रक्रिया सहित आदि विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित
इस बैठक में खनन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार, उपमुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम गुप्ता, प्रधान सचिव विनिता वेद सिंगल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Cm fadnavis directed to speed up auction process of mining areas in state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMहवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
Jul 11, 2026 | 05:18 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














