- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Chain Snatching Gang Rampage During Ganeshotsav 10 Gold Chains Stolen In Pune
गणेशोत्सव में चेन स्नैचिंग गैंग का तांडव, पुणे में 10 सोने की चेन चोरी, पुलिस अलर्ट पर
- Written By: सोनाली चावरे
Pune News: पुणे के लक्ष्मी रोड और बेलबाग चौक पर गणेशोत्सव के दौरान 10 सोने की चेन चोरी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

गणेशोत्सव में चेन स्नैचिंग (pic credit; social media)
Chain Snatching during Ganeshotsav: गणेशोत्सव की भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए चेन स्नैचिंग गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। पुणे के व्यस्त बाजार क्षेत्रों लक्ष्मी रोड और बेलबाग चौक पर 10 और सोने की चेन चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं ने न सिर्फ पुलिस की नींद उड़ा दी है बल्कि श्रद्धालुओं और खरीदारी करने वालों में भी डर का माहौल बना दिया है।
गणेशोत्सव में पुणे की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ती है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोर गैंग महिलाओं की गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो जाते हैं। ताजा घटनाओं में एक ही दिन में 10 महिलाओं की चेन पर हाथ साफ कर दिया गया। अनुमान है कि चोरी हुई चेन का कुल मूल्य लाखों रुपये में है।
पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत दर्ज कर ली है और अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस टीमों को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इलाके में मुखबिर तैनात किए हैं और खास निगरानी टीम बनाई है जो भीड़ में शक होने पर तुरंत कार्रवाई करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मध्य रेल के अस्पताल में SICU शुरू, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
महिला द्वारा रिश्तेदार को पीठ पर ले जाने का वायरल वीडियो, GMC की जांच शुरू
चंद्रपुर में Catch The Rain अभियान से सूखाग्रस्त गांवों को मिलेगी राहत, भूजल बढ़ाने के लिए प्रशासन की बड़ी पहल
मुंबई-ठाणे को जाम से मिलेगी मुक्ति! CM फडणवीस ने 22,611 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें- Amravati News: दिग्रस से आकर चेन स्नेचिंग करने वाला गिरफ्तार, 3 घटनाएं हुई उजागर
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गणेशोत्सव के दौरान हर साल ऐसे मामलों में इजाफा होता है। इसके बावजूद पुलिस की गश्त और सुरक्षा इंतजाम नाकाफी नजर आते हैं। लोग अब उत्सव में शामिल होने से पहले ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं और सोने-चांदी के गहनों को पहनकर बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतें, महंगे गहनों का प्रदर्शन न करें और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
गणेशोत्सव में सुरक्षा और शांति बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। चोरी की इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Chain snatching gang rampage during ganeshotsav 10 gold chains stolen in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक हुआ बड़ा हादसा, दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार!
Jun 09, 2026 | 08:16 PMपंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
Jun 09, 2026 | 08:04 PMमध्य प्रदेश में कांग्रेस चित्त…तीनों राज्यसभा सीटों पर BJP का कब्जा, एक गलती से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन
Jun 09, 2026 | 07:55 PMमां, माटी, मानुष के किले में सेंध! कुछ बागी, कुछ दीदी के साथ तो कुछ ने साधी चुप्पी…तीन खेमों में बंटी TMC
Jun 09, 2026 | 07:49 PMआरएसएस पर हमले से नहीं बदलेगी गुलबर्गा की तस्वीर’, प्रियांक खड़गे पर बीवाई विजयेंद्र का पलटवार
Jun 09, 2026 | 07:39 PMभारतीय डाक विभाग ने GDS भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक
Jun 09, 2026 | 07:38 PMदिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सियासत तेज, आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Jun 09, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














