महावितरण की गो ग्रीन योजना को भंडारा में शानदार प्रतिसाद, 49 हजार उपभोक्ता हुए शामिल

Go Green Scheme: भंडारा जिले में महावितरण की गो ग्रीन योजना को 49,403 उपभोक्ताओं ने अपनाया है। डिजिटल बिजली बिल व्यवस्था से हर साल 5।92 लाख से अधिक कागज की बचत हो रही है।
mahavitaran go green scheme bhandara digital electricity bill
Go Green (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Bhandara Mahavitaran: पर्यावरण संवर्धन और डिजिटल इंडिया के सफर में महावितरण की गोग्रीन योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। छपे हुए कागजी बिल का उपयोग पूरी तरह बंद करके ईमेल और एसएमएस के जरिए बिजली बिल प्राप्त करने की इस सुविधा को जिले में बेहतरीन प्रतिसाद मिला है।

आज की तारीख में जिले के 49,403 उपभोक्ताओं ने इस योजना में पंजीकरण कराकर पर्यावरण रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।पर्यावरण पूरक छूट के साथ आर्थिक लाभ इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण पर्यावरण संरक्षण के साथसाथ होने वाली आर्थिक बचत है।

गो ग्रीन योजना से हर साल बच रहे 5. 92 लाख कागज

योजना से जुड़ने वाले उपभोक्ता को पहले बिलिंग महीने में 120 रुपये की एकमुश्त छूट मिलती है। इसके बाद, हर महीने बिल में 10 रुपये की कटौती वार्षिक 120 रुपये स्थायी रूप से दी जाती है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलने से व्यवस्था में पारदर्शिता आई है और साथ ही कागज की छपाई व वितरण पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है।ग्राहकों के समय की बचतगोग्रीन योजना से न केवल उपभोक्ताओं का समय बच रहा है, बल्कि पर्यावरण का भी बड़ा संरक्षण हो रहा है।

49 हजार उपभोक्ताओं ने अपनाई डिजिटल बिलिंग

भंडारा के अधीक्षक अभियंता महावितरण राजेंद्र गिरी ने कहा कि भंडारा जिले के 49 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने इस डिजिटल सफर में हमारा साथ दिया है। महावितरण की वेबसाइट पर यह पंजीकरण प्रक्रिया अत्यंत आसान और मुफ्त है।

Navbharat Live
navbharatlive.com