-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Chain Snatching Person Coming From Digras Arrested 3 Incidents Exposed
Amravati News: दिग्रस से आकर चेन स्नेचिंग करने वाला गिरफ्तार, 3 घटनाएं हुई उजागर
- Written By: नवभारत डेस्क

अमरावती. दिग्रस से अमरावती आकर दोपहिया से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अपराध शाखा यूनिट वन की टीम गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. उसके पास से पुलिस ने एक दोपहिया व मोबाइल जब्त किया है. रौनक किशोर राठोड (19, वरनदली, दिग्रस, यवतमाल) गिरफ्तार आरोपी का नाम है. वहीं चेन स्नैचिंग का मुख्य आरोपी गब्बर शहा वल्द माजिद शहा (29, भवानी नगर, दिग्रस) अभी भी फरार बताया जा रहा है.
सर्किट हाउस निवासी शिक्षिका सुजाता अनंत काले 20 फरवरी को परतवाडा से स्कूल से निकलकर अमरावती के बस स्टॉप पर आई थी. जहां से उसने आटो कर वह बियाणी चौक पहुंची. बियाणी चौक से घर जाते समय घर की ओर जाने वाली गली में पलटते समय अचानक दोपहिया सवार दो युवक आए. इसमें से पीछे बैठे युवक ने महिला के गले पर झपटा मारकर 12 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लेकर भाग गए. इसी दिन शहर में 4 चेन स्नैचिंग की घटनाएं घटित हुई थी. जिसके मद्देनजर पुलिस ने विशेष बैठक बुलाकर मामले को निपटाने के निर्देश दिए थे. चेन स्नेचिंग की घटना की जांच करते समय अपराध शाखा यूनिट वन को गोपनीय जानकारी मिली कि चेन स्नेचिंग के आरोपी यह दिग्रस के है.
जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिग्रस जाकर आरोपी रोशन किशोर राठोड़ को हिरासत में लिया. उससे पूछताछ में उसने अपने साथी गब्बर शहा के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को स्वीकार किया. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, पुलिस उपायुक्त कल्पना बारवकर, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा यूनिट वन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव, मनीष वाकोडे, अनिकेत कासार, प्रकाश झोपाटे, राजूआपा, फिरोज खान, सतीश देशमुख, पंकज गाडे, दिनेश नांदे, विकास गुडदे, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, निवृत्ति काकड, अमोल मनोहरे, अमोल बहादरपुरे, भूषण पद्मने, रोशन माहुरे, किशोर खेंगरे ने की.
सम्बंधित ख़बरें
मजदूर के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी, शिरजगांव कसबा में मामला दर्ज
अमरावती-बडनेरा को बड़ी सौगात, पांच रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
अमरावती में आधुनिक टोकन मशीन से खरीफ बुआई तेज, बीज और मजदूरी की होगी बचत
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से योगेश मालवीय ने सूखे बोरवेल को दिया नया जीवन, मेलघाट बना प्रेरणा
गब्बर शहा आदतन अपराधी
इस मामले में फरार कुख्यात गब्बर शहा वल्द माजीद शहा (29) आदतन अपराधी है. गब्बर शहा पर यवतमाल में अनेकों मामले दर्ज हैं. पुलिस आने की खबर मिलते ही वह दिग्रस से भाग गया. गब्बर का कोई ठिकाना नहीं रहता वह अपने स्थान बदलता रहता है.
Chain snatching person coming from digras arrested 3 incidents exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम
Jun 27, 2026 | 06:50 PMकर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
Jun 27, 2026 | 06:50 PMयूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट
Jun 27, 2026 | 06:43 PMसिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Jun 27, 2026 | 06:41 PMमहावितरण की गो ग्रीन योजना को भंडारा में शानदार प्रतिसाद, 49 हजार उपभोक्ता हुए शामिल
Jun 27, 2026 | 06:30 PMयवतमाल में मानसून सक्रिय, औसतन 66% वर्षा दर्ज; सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ा, किसानों में उम्मीदें बढ़ीं
Jun 27, 2026 | 06:25 PMRajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद
Jun 27, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














