Ganeshotsav 2025: गणेशोत्सव में सफर आसान, रेलवे-बस की 24 घंटे सेवा का महा प्लान तैयार

Mumbai News: गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों को सुगम सफर देने के लिए रेलवे और बस परिवहन विभाग ने 24 घंटे की विशेष सेवा का महा प्लान तैयार किया है।
गणेशोत्सव 2025 (pic credit; social media)
गणेशोत्सव 2025 (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Maharashtra News: गणेशोत्सव 2025 के स्वागत की शुरुआत हो चुकी है और पूरे महाराष्ट्र में भक्तों की पात्रा सुगम हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्था को लेकर रेलवे, एसटी महामंडल और बेस्ट ने अब तक का सबसे बड़ा नेटवर्क खड़ा किया है। इस बार गणेशोत्सव में मुंबई और महाराष्ट्र का परिवहन नेटवर्क लगभग 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

रेलवे का सबसे बड़ा 'स्पेशल ट्रेन ऑपरेशन, एसटी की ग्रुप बुकिंग व्यवस्था और बेस्ट की रात्रि सेवाएं मिलकर त्योहार को सुरक्षित और सुगम बनाएंगी, यात्रियों की सबसे बड़ी रात यह होगी कि अब निजी गाड़ियों या टैक्सी पर पूरी तरह निर्भर रहने की मजबूरी नहीं होगी। चाहे मुंबई में देर रात पंडाल दर्शन हो या कोकण की ओर प्रस्थान, हर मार्ग के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस चार रिकॉर्ड 380 गणपति विशेष ट्रेन यात्राएं, 5,103 एसटी बसों का आरक्षण और मुंबई में बेस्ट की रातभर चलने वाली अतिरिक्त 26 बस सेवाएं भक्तों और पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा गेट्रो और मोनो रेल संचालन भी त्योहार के दौरान देर रात तक बढ़ाया जाएगा।

रेलवे की गणपति विशेष रेल रेलवे

रेलवे ने इस वर्ष 380 गणपति विशेष रेल यात्राओं की मोषणा की है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वर्ष 2023 में यह संख्या 305 थी, जबकि 2024 में 358 विशेष सेवाएं चलाई गई थी। सबसे अधिक प्रेशर संभालने वाली सेंट्रल रेलवे 296 सेवाएं चलायेगी। इसके अलावा वेस्टर्न रेलवे 56, कोंकण रेलवे 6 और साउथ वेस्टर्न रेलवे 22 सेवाएं उपलब्ध कराएगी। गणपति पूजा 27 अगस्त से 6 सितंबर तका रहेगी, लेकिन भक्तों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे में 11 अगस्त से ही विशेष गाड़ियां चलाना शुरू कर दिया है।

त्यौहार नजदीक आते ही इन सेवाओं की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा मध्य और पश्चिम रेलवे द्वारा विसर्जन के दिन देर रात्रि 8-8 सर्विस चलाई जाती है। जिसमे मध्य रेलवे 4 मेन लाइन और 4 हार्बर लाइन पर चलती है। साथ दोनों जीन द्वारा यह तय किया जाता है कि उस दौरान ब्लॉक न लिया जागे। कोंकण रेलवे से चलने वाली गाड़ियों के ठहराव भी विस्तार से तय किए गए हैं।

बेस्ट की रात भर बस सेवा

गिरगांव, लालबाग और परेल के पाली से लेकर फोर्ट और कंगवाड़ी तक बढ़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए साभर निकलते है। ऐसे में लोकल ट्रेन रात दो बजे तक ही लने से भागों को पर लौटने में मुश्किले आती थी। इसी समस्या को देखते हुए बृहन् इलेवंटिक सप्लाई एक टासपोर्ट बेस्ट में इस साल भी पूरे 10 दिन, रातभर अतिरिक्त बसे चलाने का निर्णय लिया है। 10 मार्ग पर 26 अतिरिक्त बसे रात साढ़े दस बजे से सुबह छह बजे तक चलेगी। इनमें में पम, इकबाल चौक ओशिवरा यो जिजामाता उद्यान शिवाजी नगर, सीएसएमटी वेशनार, बैंकये डियो रानी लक्ष्मीबाई चौक, वली गाव-कालाच दादर कलाचौकी, इलेवट्रिक हाउस-सताकुज, एसपीएम चौक-शिवडी जैसे प्रमुख मार्ग गाईनेत है।

बेस्ट अधिकारियों का कहना है कि इन सेवाओं से विशेष सय से मिरमान चौपाटी, लालभागचा राजा और परेल के पंडालों में दर्शन के एसटी महामंडल की 5,103 गाड़ियां बुक है। कोलाड, इंदापुर, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाडी, थिवीम, करमाली से लेकर मडगांव और उडुपी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष सेवाओं से मुंबई और पुणे से कोकण जाने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो हर साल आरक्षण न मिलने पर निजी वाहनों या महंगी फ्लाइट का सहारा लेते हैं। रेल से टिकट न मिलने वालों के लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) की सेवाएं भी बड़ी राहत लेकर अहं हैं। अब तक 5,103 गाड़ियों का आरक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 4,479 गाड़ियां ग्रुप बुकिंग के तहत हैं।

मुंबई से 1,810, ठाणे से 2,671, पालघर से 568 और रायगढ़ से 54 गाड़ियों पहले ही आरक्षित हो चुकी हैं। महामंडल ने 22 अगस्त से 7 सितंबर तक 'उत्सव विशेष वाहतूक' का कायर्याक्रम बनाया है। रविवार और सोमबार को सबसे ज्यादा गाड़ियां कोकण की ओर रवाना की जाएंगी अधिकारियों के अनुसार मांग बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त 1,000 गाड़ियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। गणेशोत्सव के दौरान भारी भीड़ को संभालने के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर के नियमित स्थानकों के अलावा माहानगर में 40 अस्थायी स्टॉप बनाए गए है, ताकि यात्रियों को लंबी कतारों में परेशानी नहीं होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com