-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Chain Pulling Incidents Increasing In Trains
ट्रेनों में बढ़ रहीं चेन पुलिंग की घटनाएं
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: रेल प्रशासन की बार-बार अपील के बावजुद मुंबई (Mumbai) से छूटने वाली लंबी दूरी ( Long Distance Trains) के ट्रेनों (Trains) में चेन पुलिंग (Chain Pulling) की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। अनावश्यक चैन पुलिंग की वजह से जहां ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है, वहीं लोकल ट्रेनों (Local Trains) पर भी असर पड़ रहा है।
इन घटनाओं की वजह से लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रहीं हैं।कल्याण से कसारा और पुणे लाइन पर भी ट्रेनों में अवांछित लोगों द्वारा चेन पुलिंग बढ़ रही है।
लोको पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ऐसी ही एक घटना गुरुवार को घटी जब अचानक कोई बदमाश की चेन पुलिंग से टिटवाला-खड़ावली के बीच कालू नदी के ब्रिज पर गोदान एक्सप्रेस खड़ी हो गई। देरी होते देख वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सतीश कुमार को पुल पर ट्रेन के नीचे रेंगते हुए अपनी जान जोखिम में डाल अलार्म चेन को रिसेट करना पड़ा। ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए ट्रेन के दूसरे आखिरी कोच के नॉब को रिसेट करना जरुरी था, जिसमें अलार्म की चेन खींची गई थी। विपरित परिस्थितियों में लोको पायलट सतीश कुमार के इस कर्तव्यपरायणता के लिए रेल प्रशासन ने उनकी सराहना की। लोको पायलट का वीडियो भी सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
Dedication! Rectifying ‘Chain Pull’ brake on the bridge. pic.twitter.com/L6VgOfjCeq — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 7, 2022
15 दिनों में 197 चेन पुलिंग
बताया गया कि 15 दिनों में अकेले मुंबई मंडल में 16 से 30 के अप्रैल दौरान अलार्म चेन पुलिंग के 197 मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश मामले उत्तर पूर्व दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यानि ट्रेन नं. 11055, 11059, 11061, 11071, 12115, 12137, 12141, 12143, 12167, 12534, 12617, 12809, 15017, 15066 और 22221 में सामने आए। इनमें 166 चेन पुलिंग करने के मामले कल्याण -कसारा, कल्याण-बदलापुर, दादर-ठाणे और पनवेल-रोहा के बीच के मुंबई मंडल के आरपीएफ ने दर्ज किए हैं।
113 व्यक्तियों से जुर्माना
बिना किसी ठोस कारण के चेन खींचने वाले 113 व्यक्तियों को अदालत में पेश कर 56,000 रुपए जुर्माना वसूली भी की गई। मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रूप से अलार्म चेन न खींचे जाने की घटनाएं हो रहीं हैं, जिससे उपनगरीय ट्रेनों सहित ट्रेनों के चलने में देरी हो रही है। इन घटनाओं को रोकने को लेकर स्टेशनों पर बार-बार अनाउंसमेंट भी हो रही है।
Chain pulling incidents increasing in trains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














