-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Budget 2026 Mumbai Local Train Vs High Speed Rail Updates
Budget 2026 ने मुंबईकरों को किया निराश, मुंबई की लाइफलाइन ‘लोकल’ को बजट में क्या मिला?
- Written By: आकाश मसने
Union Budget 2026: बजट में मुंबई के लिए 'बुलेट' और 'हाई-स्पीड रेल' पर जोर है, लेकिन लोकल यात्रियों को निराशा मिली। 80 लाख यात्रियों की सुरक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर के बजाय नए कॉरिडोर को प्राथमिकता दी गई।

Budget 2026 (डिजाइन फोटो)
Budget 2026 For Mumbai: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को निराशा ही हाथ लगी है। देश को सबसे ज्यादा टेक्स देने वाले मुंबईकरों को सुलभ रेल परिवहन, भारी ट्रैफिक से मुक्ति, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर वाली योजनाओं, सस्ते सुलभ घर, करों में राहत आदि सुविधाओं को लेकर घोषणाओं की आशा थी। लेकिन बजट में मुंबई-पुणे हाइस्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्ताव को छोड़कर कुछ नया नहीं मिलता दिखाई दे रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश भर में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है, इनमें दो कॉरिडोर महाराष्ट्र से जुड़े होंगे। बहुउद्देश्यीय मुंबई पुणे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के साथ पुणे हैदराबाद के बीच भी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। वैसे वित्तमंत्री ने रेलवे के लिए इस बार के बजट में 2.93 लाख करोड़ की रिकॉर्ड राशि प्रावधान किया है, जो पिछले वर्ष 2.53 लाख करोड़ से काफी ज्यादा है।
अब देखना यह होगा कि इनमें से मुंबई एमएमआर के रेल यात्रियों के हिस्से में कितना आता है,क्योंकि देश भर की ट्रेनों में रोजाना यात्रा करने वाले लगभग 2.40 करोड़ यात्रियों के मुकाबले अकेले मुंबई की लगभग 3100 लोकल ट्रेनों में ही 75 से 80 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
योगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
80 लाख लोकल यात्रियों के लिए क्या ?
मुंबई एमएमआर में परिवहन के कई साधन बढ़ रहे हैं, लेकिन अब भी मुंबई लोकल पर ही सर्वाधिक आबादी निर्भर है। रोजाना लगभग 80 लाख यात्री मुंबई लोकल से यात्रा करते हैं। लोकल में लगातार भारी भीड़ के चलते बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए साधारण लोकल ट्रेनें बढ़ाने, 12 डिब्बों की जगह 15 डिब्बों की लोकल चलाने आदि कई जरूरी यात्री सुविधाओं को लेकर केंद्रीय बजट में कोई घोषणा नहीं की गई।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (एमयूटीपी) के तहत चल रही रेल परियोजनाओं के लिए हर साल बजट में राशि उपलब्ध कराई जाती है। पिछले साल एमयूटीपी के तहत मुंबई लोकल को बजट में 1101 करोड़ रुपए मिले थे, उतनी ही राशि राज्य सरकार को भी देनी पड़ती है। इस मामले में रेल प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय बजट में ही शामिल रेल बजट की पिंक बुक से एमयूटीपी के लिए मिलने वाली राशि का पता चलेगा। उधर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय बजट में मुंबई सहित राज्य के विभिन्न रेल, मेट्रो एवं रोड इंफ्रा परियोजनाओं के लिए लगभग 12500 करोड़ रुपए मिले हैं।
लोकल से ज्यादा बुलेट पर जोर
मुंबई में रेल यात्रियों के सुचारु परिवहन हेतु MUTP योजनाओं के अलावा केंद्र सरकार द्वारा रेल मंत्रालय को अलग से राशि दी जाती है। पता चला है कि इस बार मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के काम को तेजी से आगे बढ़ाने एवं सूरत से बिलीमोरा प्रथम चरण को शुरू करने के लिए 5 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ मुंबई-पुणे हाइस्पीड रेल कॉरिडोर को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उधर मुंबई के लोकल रेल यात्री संगठनों का मानना है कि केंद्र सरकार एशिया की सबसे बड़े और व्यस्त रेल नेटवर्क में से मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर ध्यान देने की बजाय बुलेट व हाईस्पीड ट्रेनों को तवज्जो दे रही है।
यह भी पढ़ें:- Budget 2026: मुंबई-पुणे-हैदराबाद के बीच दौड़ेगी हाई-स्पीड ट्रेन, महाराष्ट्र के लिए बजट में हुई ये बड़ी घोषणाएं
रेल यात्री सेवा सुविधा संगठन के अध्यक्ष डॉ. पारसनाथ तिवारी ने कहा कि इस बजट से मुम्बईकरों विशेष रूप से लोकल यात्रियों को काफी उम्मीदें थीं। मुंबई लोकल पर निर्भर लाखों यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। देश की आर्थिक राजधानी एवं एमएमआर इलाकों में आवागमन की स्थिति खराब होती जा रही है।
लोकल नेटवर्क की चिंताजनक स्थिति: सिंघल
वेस्टर्न रेलवे सलाहकार समिति सदस्य एवं भारत मर्चेंट चेम्बर के ट्रस्टी राजीव सिंघल ने कहा कि सरकार को मुंबई पुणे हाईस्पीड कॉरिडोर,जिसकी फिलहाल कोई जरूरत नहीं है,उससे अधिक जरूरत मुंबई की लाइफलाइन लोकल नेटवर्क को हाईस्पीड बनाने की है। लोकल नेटवर्क पर अत्यधिक बोझ है जिसके कारण यात्रियों को जान गंवानी पड़ रही है,यह बहुत ही चिंताजनक है।जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
– नवभारत लाइव के लिए मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
Budget 2026 mumbai local train vs high speed rail updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














