Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालाड में भाई ने बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट, फिर थाने में किया सरेंडर

Mumbai News: मालाड में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी की हत्या कर सनसनी फैला दी। आरोपी ने वारदात के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेजा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 09, 2025 | 05:07 PM

मलाड में बहन के प्रेमी की हत्या (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Crime News: मुंबई के मालवणी इलाके से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नितिन सोलंकी के रूप में हुई है। नितिन जोगेश्वरी की कालीमाता चॉल का निवासी था और एक अस्पताल में केयरटेकर के रूप में काम करता था। वहीं आरोपी आशीष मालवणी इलाके में अपनी मां और बहन के साथ रहता था। नितिन और आशीष की बहन के बीच प्रेम संबंध थे, जिससे आशीष बेहद नाराज था।

घटना शनिवार को सामने आई। मालवणी पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक विशाल राऊत को सूचना मिली कि इलाके में नितिन सोलंकी की हत्या हो गई है। तुरंत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां नितिन खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा था। पुलिस ने उसे तुरंत कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन ऑर्डर किया था चाकू, 10वीं की छात्रा की हत्या के मामले में नागपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

जांच अधिकारी गोकुल जगताप ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी आशीष ने योजनाबद्ध तरीके से यह वारदात अंजाम दी। आशीष को अपनी बहन का नितिन से प्रेम संबंध नागवार गुजरा और उसने उससे छुटकारा पाने की साजिश रची। वारदात के बाद आशीष सीधे मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपी को गुरुवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या में कोई और शामिल था या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नितिन और आरोपी की बहन का रिश्ता काफी समय से चल रहा था। परिवार में इसको लेकर विवाद भी हुआ था। आशीष अक्सर इस रिश्ते का विरोध करता था और आखिरकार उसने नितिन की जान ले ली।

इस वारदात से इलाके में खौफ का माहौल है। लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या जैसी वारदातें समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Brother stabbed his sister lover to death and surrendered at the police station malad mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 05:07 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

IRCTC वेस्ट जोन ने बढ़ाई 7 रेल नीर प्लांट्स की क्षमता, हर दिन होगी लाखों बोतलों की सप्लाई

2

भारी बारिश से बीमारियों का बढ़ा खतरा: भिवंडी मनपा अलर्ट, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

3

कभी शेतकरी कामगार पार्टी का गढ़ कहलाता था रायगढ़ जिला, सत्ता लाभ के लिए वामपंथी बन गए भाजपाई

4

ठाणे कोर्ट का फैसला: कोविड आदेशों का उल्लंघन और लोक सेवक से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी बरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.