-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Diljit Dosanjh Gallbladder Stone Health Update Singer Living With Stones
Diljit Dosanjh का चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल से झेल रहे हैं दर्द! किस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर?
- Written By: यति सिंह
Diljit Dosanjh Gallbladder Stone: फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने खुलासा किया है कि वे पिछले 11 साल से गॉल ब्लैडर की पथरी के साथ जी रहे हैं और उन्होंने अब तक इसकी सर्जरी नहीं करवाई है।

दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Diljit Dosanjh Health Update: अपनी जिंदादिली और जबरदस्त गायकी से दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाले खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। हमेशा हंसते-मुस्कुराते दिखने वाले इस सिंगर के भीतर एक ऐसा दर्द छिपा था, जिससे उनके फैंस पूरी तरह अनजान थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक ऐसा सच उजागर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे 1 या 2 साल से नहीं, बल्कि पिछले 11 साल से गॉल ब्लैडर पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं।
हल्के पेट दर्द की जांच में सामने आई थी बड़ी सच्चाई
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि डॉक्टरों ने दिलजीत दोसांझ को फौरन ऑपरेशन की सलाह दिए जाने के बावजूद उन्होंने आज तक इसके लिए कोई सर्जरी नहीं कराई है। दरअसल इस पूरी कहानी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी, जब दिलजीत को अचानक पेट में हल्के दर्द की शिकायत हुई थी।
छोटी तकलीफ समझकर जब वे डॉक्टर के पास पहुंचे और जरूरी जांच कराई गई, तो रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके गॉल ब्लैडर में करीब 11 से 12 मिलीमीटर का स्टोन पाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Review: शानदार एक्शन लेकिन कमजोर कहानी के आगे फीका पड़ा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म का इमोशन
Maatrubhumi Release Delayed: ‘मातृभूमि’ पर ब्रेक! सलमान खान की वॉर फिल्म की रिलीज क्यों हुई पोस्टपोन?
‘जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां’, सुनील पाल ने आलिया भट्ट और समय रैना पर साधा निशाना
Nagabandham Review: 100 करोड़ के बजट और वीएफएक्स भी नहीं बचा सके फिल्म, कमजोर कहानी ने किया निराश
डॉक्टर ने इस स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी ताकि आगे चलकर वे किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके। लेकिन ठीक उसी समय उनके एक नजदीकी दोस्त ने उन्हें एक अलग सलाह दी, जिसने इस पूरे मामले का रुख ही बदल दिया।
दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
दोस्त की अनूठी सलाह और टल गई सालों की सर्जरी
डॉक्टर की बात सुनकर जहां कोई भी आम इंसान घबरा जाता, वहीं दिलजीत दोसांझ ने अपने दोस्त की बात पर भरोसा करना बेहतर समझा। उनके दोस्त का कहना था कि जब तक यह पथरी शरीर को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा रही है तब तक बिना वजह शरीर पर कट लगवाने या ऑपरेशन टेबल पर जाने की कोई जरूरत नहीं है।
सिंगर को दोस्त की यही बात मन में बैठ गई और उन्होंने सर्जरी का विचार पूरी तरह से टाल दिया। देखते ही देखते साल 2015 से लेकर आज 2026 तक का लंबा वक्त गुजर गया, लेकिन उन्होंने इस बीमारी को अपने काम या हौसले के आड़े नहीं आने दिया।
बचपन के संघर्ष ने सिखाया था तकलीफ से लड़ने का हुनर
एक बातचीत के दौरान दिलजीत दोसांझ थोड़े इमोशनल भी नजर आए और उन्होंने उन्होंने बताया कि उनका बचपन बहुत ही साधारण और आर्थिक तंगी के बीच बीता था। उस दौर में उनके परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी महंगे डॉक्टरों के चक्कर लगाए जा सकें।
पैसे की कमी के कारण बचपन में ही उन्होंने समझ लिया था कि लाइफ में मेहनत करके मुकाम हासिल करना कितना जरूरी है। शायद यही वजह है कि वे शारीरिक दिक्कतों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि अब तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे वह पथरी अपने आप ही गायब हो चुकी है, हालांकि वे सुरक्षा के लिहाज से हमेशा अपने पास मेडिसीन जरूर रखते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां’, सुनील पाल ने आलिया भट्ट और समय रैना पर साधा निशाना
हाल ही में रिलीज हुई दिग्गज फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों को अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया था। इस फिल्म में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और उभरते हुए एक्टर वेदांग रैना की जुगलबंदी लोगों को बेहद पसंद आ रही थी।
Diljit dosanjh gallbladder stone health update singer living with stones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Diljit Dosanjh का चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल से झेल रहे हैं दर्द! किस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर?
Jul 03, 2026 | 05:46 PMगड़चिरोली में महावितरण कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार मोर्चा; जबरन स्मार्ट मीटर थोपना बंद करने की मांग
Jul 03, 2026 | 05:43 PMइछावर में एम्बुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’, मरीजों की जगह ढोए जा रहे बच्चे; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
Jul 03, 2026 | 05:39 PMताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
Jul 03, 2026 | 05:39 PMओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 05:37 PMBengaluru Daycare Case: मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
Jul 03, 2026 | 05:35 PMदतिया: इंदरगढ़ कॉलेज में कोर्स बढ़ाने की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, विधायक प्रदीप अग्रवाल का पुतला दहन
Jul 03, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














