- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Granted Anticipatory Bail To Vaman Mhatre
शिवसेना नेता वामन म्हात्रे को बड़ी राहत, महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार मामले में HC ने दी अग्रिम जमानत
ठाणे जिले के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रही एक महिला पत्रकार के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के आरोपी शिवसेना नेता वामन म्हात्रे को सोमवार को गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल गई है।
- Written By: आकाश मसने

वामन म्हात्रे व बंबई उच्च न्यायालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: ठाणे जिले के बदलापुर में दो नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रही एक महिला पत्रकार के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के आरोपी शिवसेना नेता वामन म्हात्रे को सोमवार को गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल गई है। बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए शिवसेना नेता वामन म्हात्रे को अग्रिम जमानत दे दी है।
न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की एकल पीठ ने कहा कि इस मामले में प्रथम दृष्टया अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के प्रावधान लागू नहीं होते, क्योंकि म्हात्रे को शिकायतकर्ता की जाति की जानकारी नहीं थी। वहीं उनका इरादा जाति के खिलाफ टिप्पणी करने का नहीं था। शिकायतकर्ता महिला पत्रकार अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती हैं।
बता दें कि शिवसेना नेता वामन म्हात्रे पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंधित प्रावधानों और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। म्हात्रे पर बदलापुर के एक स्कूल में किंडरगार्टन की दो नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के विरोध में बदलापुर रेलवे स्टेशन पर 20 अगस्त को हुए प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टिंग कर रहीं एक महिला पत्रकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और इशारे करने का आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
पत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे को हाईकोर्ट से राहत, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ दबाव का केस रद्द, जानें मामला
यह भी पढ़ें:– Maharashtra Elections: बारामती से चुनाव नहीं लड़ेंगे अजित पवार, पुणे की इस सीट से ठोकेंगे ताल!
सत्र न्यायालय ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी से जुड़े वामन म्हात्रे को इस मामले में कल्याण सत्र न्यायालय ने 29 अगस्त को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। वामन म्हात्रे ने सत्र न्यायालय के इस आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी।
क्या है मामला?
बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर कस्बे के स्कूल में 4 व 3 साल की दो बच्चियों का स्कूल के ही एक पुरुष कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया था। 23 सितंबर को एक अन्य मामले में सुनवाई के लिए ले जाते समय मुठभेड़ में वह पुलिस की गोली लगने से मारा गया।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, हर्षवर्धन पाटिल ने शरद पवार की एनसीपी का दामन
यौन शाेषण की घटना के बाद 20 अगस्त को बदलापुर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसकी रिपोटिंग करने गई एक महिला पत्रकार पर शिवसेना नेता वामन ने कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी।
Bombay high court granted anticipatory bail to vaman mhatre
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














