-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Will Not Contest From Baramati Assembly Constituency
Maharashtra Elections: बारामती से चुनाव नहीं लड़ेंगे अजित पवार, पुणे की इस सीट से ठोकेंगे ताल!
- Written By: आकाश मसने
बारामती में अजित पवार ने कहा कि मेरे द्वारा तय किए गए उम्मीदवार को चुनकर लाए। ऐसे में अजित पवार ने बारामती से फिर से एक बार चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए है। अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अजित पवार आखिर किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

अजित पवार (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
पुणे: पुणे जिला राष्ट्रवादी का गढ़ माना जाता है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इसी राष्ट्रवादी कांग्रेस में फूट पड़ गई थी। अजित पवार ने अलग रास्ता अपनाते हुए भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ जाकर सत्ता में शामिल हो गए। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी शरद पवार के खिलाफ चुनाव लड़े। लेकिन लोकसभा में शरद पवार के प्रभाव की वजह से अजित पवार को तगड़ा झटका बर्दाश्त करना पड़ा। उन्हें अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में बारामती में पत्नी की हार झेलनी पड़ी। शरद पवार को लोकसभा में शानदार सफलता मिली। लेकिन अब विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे है। इसी बीच बारामती में अजित पवार ने कहा कि मेरे द्वारा तय किए गए उम्मीदवार को चुनकर लाए। ऐसे में अजित पवार ने बारामती से फिर से एक बार चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए है।
अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अजित पवार आखिर किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजित पवार के शिरूर हवेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में विधायक अशोक बापू पवार के खिलाफ अजित पवार के चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:– नागपुर की सीटों को लेकर महायुति में मचा घमासान, BJP शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
विलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
क्या NCP के दोनों गुटों का होगा विलय? शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियायत
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
दूसरी सीट की तलाश जारी
बारामती अजित पवार का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र है। लेकिन लोकसभा चुनाव में अजित पवार को मतदाताओं द्वारा नकार दिए जाने से अजित पवार ने चुनाव लड़ने के लिए दूसरी सीट की तलाश शुरू कर दी है। शिरूर हवेली विधानसभा सीट भाजपा पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र है।
जब शिवसेना भाजपा का गठबंधन था उस वक्त भी यह सीट भाजपा के पास ही थी। लेकिन इस बार चुनाव में इस सीट पर भाजपा की तरफ से किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया है। इसलिए यह निर्वाचन क्षेत्र भाजपा द्वारा छोड़े जाने की चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें:– शिवस्मारक को लेकर छत्रपती संभाजी राजे ने किया प्रदर्शन, फडणवीस ने किया पलटवार
शिरूर हवेली सीट से चुनावी मैदान में उतरने की संभावना
ऐसे में अगर शिरूर हवेली विधानसभा सीट अजित पवार को मिलती है तो यहां से शरद पवार गुट के विधायक अशोक बापू पवार के खिलाफ अजित पवार चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस निर्वाचन सीट से चुनाव लड़ने पर अजित पवार की निश्चित रूप से जीत होगी। यह दावा उनके कार्यकर्ताओं ने किया है।
लोकसभा चुनाव में भी प्रचार के दौरान अजित पवार ने अशोक पवार को बड़ी चुनौती देते हुए कहा था कि आप कैसे विधायक बनते हो देखता हूं। अब इस चुनौती के साथ अजित पवार मैदान में उतरेंगे क्या? यह देखना दिलचस्प होगा। कहा जा रहा है कि अजित पवार की तरफ से निर्वाचन क्षेत्र का माहौल तलाशने की शुरुआत जोरशोर से शुरू की गई है।
Ajit pawar will not contest from baramati assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शक्तिपीठ महामार्ग पर रविकांत तुपकर की सरकार को चेतावनी, 1 इंच जमीन नहीं देंगे किसान, 9 अगस्त से आंदोलन
Aug 02, 2026 | 10:33 AMमुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 02, 2026 | 10:33 AMगोरखपुर में खौफनाक वारदात, AI की मदद से कंप्यूटर टीचर ने रचा 10 साल के मासूम के कत्ल का डिजिटल ब्लूप्रिंट
Aug 02, 2026 | 10:11 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: आज इन खिलाड़ियों पर टिकी भारत की उम्मीदें, जानिए पूरा शेड्यूल और पदक तालिका
Aug 02, 2026 | 10:07 AMJana Nayagan Collection Day 10: ‘जन नायकन’ की सुनामी! बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
Aug 02, 2026 | 10:05 AMकल्याण-डोंबिवली में 14 की जगह 21 मंजिला इमारत! अवैध निर्माण पर KDMC की कार्रवाई शुरू
Aug 02, 2026 | 09:58 AMरोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Aug 02, 2026 | 09:50 AMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














