-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay Hc Directs Tech Giants To Remove Nitin Gadkari Posts
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
- Written By: रूपम सिंह
Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मेटा, एक्स और गूगल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ मानहानिकारक और आपत्तिजनक पोस्ट तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।

नितिन गडकरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bombay High Court Nitin Gadkari: बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए ‘मेटा’, ‘एक्स कॉर्प’ और ‘गूगल एलएलसी’ को निर्देश दिया कि गडकरी से संबंधित कथित मानहानिकारक, अश्लील, अपमानजनक और घृणित पोस्ट को तत्काल हटाया जाए।
इंटरनेट पर ऐसी सामग्री का कोई स्थान नहीं
न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस प्रकार की सामग्री का इंटरनेट पर कोई स्थान नहीं होना चाहिए। अदालत ने विशेष रूप से इस बात पर चिंता जताई कि ऐसी पोस्ट युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचती हैं और उनके सामाजिक प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
डीपफेक और एआई कंटेंट पर भी अदालत सख्त
अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में नितिन गडकरी से संबंधित कोई कथित डीपफेक या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन अपलोड की जाती है, तो गडकरी संबंधित प्लेटफॉर्म को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित ऑनलाइन मंचों को आवश्यक कदम उठाने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बाघों की मौत के आंकड़ों में झोल! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; वन विभाग व NTCA के डेटा में 16 बाघों का अंतर
शिवसेना विवाद: सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलीलें, CJI ने पूछे अहम सवाल; आज भी होगी सुनवाई
डॉक्टरों की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी बंद, संभाजीनगर में 90% निजी हॉस्पिटल बंद
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
यह भी पढ़ें: – शिवसेना विवाद: सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलीलें, CJI ने पूछे अहम सवाल; आज भी होगी सुनवाई
सोशल मीडिया कंपनियों से पूछा अहम सवाल
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मेटा, एक्स और गूगल से पूछा कि क्या उनके पास ऐसी कोई प्रभावी व्यवस्था है, जिसके तहत किसी व्यक्ति को अदालत का दरवाजा खटखटाए बिना ही स्पष्ट रूप से आपत्तिजनक सामग्री हटाई जा सके। अदालत ने कहा कि ऑनलाइन मंचों को स्वेच्छा से भी ऐसी सामग्री हटाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
चार सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है। तब तक सभी प्रतिवादियों को नितिन गडकरी की याचिका पर अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले की आगे की सुनवाई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की नीति और जवाबदेही पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।
Bombay hc directs tech giants to remove nitin gadkari posts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
Aug 06, 2026 | 08:13 AMग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
Aug 06, 2026 | 08:01 AMIIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
Aug 06, 2026 | 07:55 AMWTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
Aug 06, 2026 | 07:47 AMUP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
Aug 06, 2026 | 07:38 AMEkadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Aug 06, 2026 | 07:35 AMमुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
Aug 06, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














