-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Tiger Deaths Data Discrepancy Maharashtra High Court Ntca Forest Department
बाघों की मौत के आंकड़ों में झोल! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; वन विभाग व NTCA के डेटा में 16 बाघों का अंतर
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Tiger Deaths: महाराष्ट्र में बाघों की मौत के आंकड़ों में वन विभाग और एनटीसीए के बीच 16 बाघों का अंतर मिलने पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

वन विभाग, बाघ संरक्षण (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Tiger Mortality Data Discrepancy: नागपुर महाराष्ट्र में बाघों की लगातार हो रहीं मौतों और उनके संरक्षण को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य वन विभाग बाघ और राष्ट्रीय संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा प्रस्तुत किए गए बाघों की मौत के आंकड़ों में 16 बाघों का अंतर पाया गया है। बढ़तों मौतों और इस विसंगति को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एक जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया। इस पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण हलफनामा के साथ पेश करने के आदेश दिए।
दूसरे स्थान पर पहुंचा राज्य
बढ़ते व्याघ्र मृत्यु दर के कारण महाराष्ट्र देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मामले में हाई कोर्ट ने राज्य के वन विभाग और एनटीसीए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सुनवाई के दौरान ‘अदालत मित्र’ चैतन्य ध्रुव ने अदालत के ध्यान में यह बात लाई कि दोनों ही संस्थाओं द्वारा पेश किए गए मृत्यु के आंकड़ों में भारी विसंगति है। इस खुलासे के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए सुनवाई 3 सप्ताह के लिए टाल दी।
चिंताजनक है महाराष्ट्र की स्थिति
राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष बहुत तीव्र हो गया है। एक तरफ जहां बाघों के हमलों में इंसानों की जान जा रही है वहीं दूसरी तरफ बाघों की मौत के मामले भी डरावने स्तर पर बढ़ रहे हैं। वर्ष 2025 में सिर्फ 22 दिनों के भीतर 19 बाघों की मौत दर्ज की गई थी। इसके बाद 2026 की शुरुआत में ही महज 12 दिनों के अंदर 4 बाघों की जान गयी थी, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
यह भी पढ़ें:-नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
4 बाघों की मौत के संदिग्ध मामले
- वर्धा जिले में बाघिन की मौत (31 दिसंबर 2025): सेलू-मुरपाड इलाके में एक बाघिन का शव मिला। प्राथमिक जांच के अनुसार, खेतों में लगी अवैध बिजली की बाड़ के झटके से उसकी मौत हुई। सबूत मिटाने के लिए शिकारियों ने शव को पुल के नीचे पानी में फेंक दिया था। घटना उजागर होने के कई दिनों बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
- पेंच टाइगर रिजर्व में शावकों की मौत (7 जनवरी, 2026): देवलापार इलाके में 8 से 9 महीने के दो बाघ शावकों की मौत हो गई। वन विभाग ने दावा किया कि इनकी मौत प्रादेशिक वर्चस्व की लड़ाई में हुई लेकिन असल में इनकी मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की गहरी आशंका जताई गई।
- चंद्रपुर में बाघिन का शव (19 जनवरी, 2026): ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास चंद्रपुर वन प्रभाग के पायली-भटाली इलाके में चिंचोली गांव के समीप इरई नदी में लगभग 2 साल की एक बाघिन का शव मिला। यहां भी शक है कि उसकी मौत अवैध इलेट्रिक फेंसिंग (बिजली के झटके) से हुई और सबूत नष्ट करने के लिए शव को नदी में फेंक दिया गया।
Tiger deaths data discrepancy maharashtra high court ntca forest department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














