-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Double Voters Draft List Issue Updates 2025 Elections
BMC Election 2025: मतदाता सूची में डबल नामों पर मचा हंगामा, अब होगी जांच तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC ने ड्राफ्ट मतदाता सूची में डबल वोटरों को लेकर मचे विवाद पर सफाई देते हुए बताया कि वास्तविक संख्या 4.33 लाख है। घर-घर सत्यापन, हेल्प डेस्क और सूची सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

वोटर लिस्ट (सौजन्य- फाइल फोटो)
Maharashtra Local Body Election: 20 नवंबर को राज्य चुनाव आयोग ने बीएमसी के आगामी चुनाव को लेकर ड्राफ्ट मतदाता सूची को जारी किया, जिसमें 11 लाख से अधिक का नाम एक बार से अधिक आया।
इसके बाद तुरंत यह मुद्दा विपक्ष ने तेजी से उठाकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि बीएमसी को आगे आकर सफाई देनी पड़ रही है। डबल वोटरों को लेकर बीएमसी वार्ड स्तर पर घर- घर जाकर पहचान कर के मतदाताओं से फॉर्म भरवाएगी।
डबल वोटर के मुद्दे को लेकर मंगलवार को बीएमसी अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि डबल वोटरों की संख्या 11 लाख नहीं है, बल्कि इनकी संख्या 4 लाख 33 हजार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
साकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
BMC का बड़ा फैसला: धारावी रीडेवलपमेंट के लिए अदाणी-सरकार की SPV को मिलेगी मुलुंड की 15 एकड़ जमीन
इन्हीं वोटरों का नाम एक से अधिक प्रभाग में जुड़ गया है जिससे गिनती करती वक्त यह पूरी संख्या 11 लाख से अधिक हो गई है। अश्विनी जोशी ने आगे बताया कि मतदाता सूची में जिस व्यक्ति का नाम एक से अधिक बार आया है।
वह अपने वार्ड कार्यालय का रुख कर शिकायत दर्ज करा सकता हैं। इसके अलावा बीएलओ और बीएमसी के कर्मचारी उथल वोटरों के घर-घर जाकर उनसे पूछ रहे हैं कि वह किस प्रभाग में मतदान करना चाहेंगे, ताकि उसके चयन करने के बाद दूसरी जगह से उसका नाम हटाया जा सके। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को नगर निगम चुनाव 2025 के लिए बीएमसी को मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन और जनसहायता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं।
शहर के 24 वार्ड कार्यालयों तथा बीएमसी मुख्यालय में मतदाता सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) भी शुरू किए जा रहे हैं, जहां संभावित दोहरे नामों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। यदि प्रारूप सूची में लेखकीय गलतियां, गलत प्रभाग में नाम शामिल होना या विधानसभा मतदाता सूची (1 जुलाई 2025) में नाम मौजूद होने के बावजूद प्रभाग सूची में शामिल न होना जैसी त्रुटियां पाई जाती हैं, तो उनका तुरंत सुधार किया जाएगा।
डबल पोटरों की संख्या को देखते हुए बीएमसी वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर पहचान कर रही है। उबल मतदाताओं को – फॉर्म भरवाया जा रहा है जिससे फाइनल लिस्ट में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड स्तर पर मतदाता जाकर शिकायत कर सकते हैं।
– अश्विनी जोशी, बीएमसी अतिरिक्त आयुक्त
डबल वोटरों में करें सुधार
आयोग ने डबल वोटरों के मामले को समय के भीतर सुलझाने के निर्देश दिए है। 29 अक्टूबर, 2025 के आदेश के अनुसार, पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदान केंद्रनिहाय मतदाता सूची में आवश्यक सुधार और अद्यतन को प्राथमिकता से पूरा करना होगा।
ये भी पढ़ें :- Congress की तैयारी तेज, उम्मीदवार चयन के लिए नई स्क्रूटनी कमेटी गठित
गलत नाम, छूटे हुए प्रविष्टियाँ या पुनरावृत्ति पाए जाने पर तुरंत सुधार कर प्रकाशित सूची में सही विवरण शामिल किए जाएं आयोग ने मतदाता सहायता केंद्र की स्थापना का आदेश दिया है। प्रत्येक महानगरपालिका कार्यालय या मुख्यालय में नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा, यहां वह नागरिक जिन्हें ऑनलाइन नाम खोजने में कठिनाई हो, वे सीधे सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
Bmc double voters draft list issue updates 2025 elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMशिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
Jul 15, 2026 | 04:20 PMउज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद
Jul 15, 2026 | 04:19 PMPOK में JAAC नेतृत्व पर खतरा! मार्च से पहले बढ़ा तनाव, आसिम मुनीर ने आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का दिया निर्देश
Jul 15, 2026 | 04:18 PMपरिसीमन बिल को लेकर मोदी सरकार को मिला शरद पवार का साथ, सुप्रिया सुले ने किया समर्थन का ऐलान, पर रख दी ये शर्त
Jul 15, 2026 | 04:17 PMभाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
Jul 15, 2026 | 04:15 PMरथ यात्रा से पहले सोने की झाड़ू से क्यों होती है मार्ग की सफाई? इसके पीछे छिपे हैं 3 रहस्यमयी कारण
Jul 15, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM













