Congress की तैयारी तेज, उम्मीदवार चयन के लिए नई स्क्रूटनी कमेटी गठित

Maharashtra Nikay Chunav: मुंबई कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव 2025 की तैयारी तेज करते हुए पार्लियामेंट्री स्क्रूटनी कमेटी गठित की है।यह कमेटी जिलेवार उम्मीदवारों की स्क्रूटनी, इंटरव्यू और पैनल तैयार करेगी।
Mumbai Congress President Varsha Gaikwad
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (फोटो सोर्स -X/@VarshaEGaikwad)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Local Body Election: मुंबई विभागीय कांग्रेस कमेटी ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए एक पार्लियामेंट्री स्कूटनी कमेटी चनाई है। यह कमेटी मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़ के आदेश पर बनाई गई है।

मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरेशचंद्र राजहंस ने बताया कि यह कमेटी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग करेगी और डिस्ट्रिक्ट वाइज कमेटी/कास्ट वैलिडिटी और स्कूटनी कमेटी के साथ समन्वय (कोआर्डिनेशन) स्थापित करके कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन की स्क्रूटनी करेगी और डिस्ट्रिक्ट वाइज पैनल बनाएगी।

योग्य उम्मीदवार का इंटरव्यू

डिस्ट्रिक्ट कमेटी के साथ, यह कमेटी कैंडिडेट्स को उनके नॉमिनेशन पेपर फइल करने में मदद करेगी और एलिजिबल कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेगी और फाइनल लिस्ट सीनियर्स को सौंपेगी। सुरेशचंद्र राजहंस ने आगे कहा कि कमेटी में जिलेवार प्रभारी और उनके सहयोगी प्रभारी शामिल हैं।

दक्षिण मुंबई जिले की प्रभारी विधायक ज्योति गायकवाड़ हैं और सह-प्रभारी मोहसिन हैदर, आसिफ जकेरिया, दक्षिण मध्य मुंबई जिले के प्रभारी सचिन सावंत, सह-प्रभारी सुरेश चंद्र राजहंस, डॉ। किशोर सिंह, उत्तर मध्य मुंबई जिले के प्रभारी विधायक असलम शेख, सह-प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, डॉ अंजता यादव, उत्तर पूर्व मुंबई जिले के प्रभारी डॉ। अमरजीत सिंह मन्हास, सह-प्रभारी धनंजय तिवारी, एडवोकेट राजेश टेके, उत्तर पश्चिम जिले के प्रभारी विधायक अमीन पटेल, हाजी बब्बू खान, विष्णु सरोदे, मधु चव्हाण, अरशद आजमी, क्लाइव डॉयस शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com